ePaper

Hair Care Tips: आपके बालों को झड़ने से रोकेगा अंडा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Updated at : 31 Oct 2024 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips: आपके बालों को झड़ने से रोकेगा अंडा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Eggs for Hair Fall: अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं और साथ ही उसे लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो ऐसे में अंडे आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते है. इनका इस्तेमाल आप अपने बालों पर जरूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अंडे का सेवन हमारे सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद हमारे बालों के लिए भी है अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें अंडे का सेवन एक लंबे समय से बालों को झड़ने से रोकने के लिए और उन्हें लंबा और घना बनाने के लिए किया जाता रहा है. अंडे में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो मिलता ही है बल्कि इसके साथ ही आपको इसमें विटामिन्स भी मिलते हैं जो आपके बालों के बढ़ने की रफ्तार को तेज कर देते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको अंडे का इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को झड़ने से तो रोक ही सकते हैं बल्कि इसके साथ ही इन्हें लंबा और घना भी बना सकते हैं.

एलोवेरा और अंडे का पीला वाला हिस्सा

एलोवेरा में आपको सूदिंग प्रॉपर्टीज मिल जाते हैं जो आपके बालों के लिए नरिशमेंट देने का काम करते हैं. इसमें आपको एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं. इसमें आपको कुछ अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं जो बालों के बढ़ने के प्रोसेस को तेज कर देते हैं. अगर आप एलोवेरा और अंडे का इस्तेमाल अपने बालों को घना करने के लिए करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एलोवेरा के एक पत्ते को ले लेना होगा. इसके बाद इसे अच्छी तरह से छीलकर इसके जेल और पल्प को निकाल लेना होगा. अब आपको इसमें अंडे के पीले वाले हिस्से को मिला देना होगा. आप अगर चाहते हैं तो इसमें अंडे के सफ़ेद लिक्विड को भी मिला सकते हैं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने बालों पर लगा दें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको अपने बालों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा.

Also Read: Hair Care Tips: बालों को घना और लंबा बना देंगे ये हेयर ऑइल्स, जरूर करें ट्राई

Also Read: Hair Care Tips: सर्दियों में अब नहीं सताएगी डैंड्रफ की चिंता, इन चीजों का करें इस्तेमाल

अंडे का पीला हिस्सा डालेगा बालों में नयी जान

जब आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं तो ऐसे में इनके टूटने की संभावना सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप अपने बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाना छाते हैं तो अंडे के पीले हिस्से का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप ओलिव ऑइल के साथ अंडे के पीले का इस्तेमाल करें. यह आपके स्कैल्प को राहत पहुंचाने के साथ ही बालों को जरुरी न्यूट्रिएंट्स भी प्रदान करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो अंडे के पीले हिस्से को ले लेना होगा. इसके बाद आपको इसमें दो चम्मच ओलिव ऑइल को मिला देना है. इस मास्क को अब आपको अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लेना है.

अंडे और मेहंदी का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में अंडे, मेहंदी, मेथी और दूध को आपस में मिलाकर तैयार किये गए पेस्ट से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर एक पेस्ट तैयार कर लें और अपने बालों पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको एक माइल्ड शैम्पू की मदद से अपने बालों को धो लेना होगा. इस मैजिकल पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको तीन चम्मच मेहंदी पाउडर और आधे कप पानी को लेकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इसके बाद आपको दो अंडे और दो चम्मच दूध को इसमें मिला देना होगा. सभी चीजों को अच्छी तारा से फेट के एक मास्क तैयार कर लें और अपने बालों पर लगा लें.

Also Read: Hair Care Tips: हेयर ऑइल्स से जुड़ी झूठी बातें जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola