ePaper

अंडा या नारियल तेल, बालों के लिए क्या है बेहतर?

Updated at : 02 Nov 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि बालों को लंबा करने के लिए बालों में अंडे का इस्तेमाल किया जाए या फिर नारियल तेल का? तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों में से आपके बालों के लिए क्या बेहतर है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके बाल सबसे अच्छे दिखे और उसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा दे, लेकिन बालों को अच्छा और सुंदर बनाए रखना आसान नहीं होता है. व्यक्ति के अच्छे बाल उसके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ा देते हैं. बालों को अच्छा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोग अपने बालों में कई तरह के प्रोडक्ट और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन सब उपायों के बाद भी व्यक्ति को वैसे बाल नहीं मिल पाते हैं, जैसे उन्हें चाहिए होते हैं. बालों का तेजी से विकास हो इसलिए हर व्यक्ति अलग-अलग प्रकार की सलाह देता है. कोई बालों में नारियल का तेल लगाने की सलाह देता है, तो कोई यह कहता है कि बालों में अंडे का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत होते हैं. अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि बालों को लंबा करने के लिए बालों में अंडे का इस्तेमाल किया जाए या फिर नारियल तेल का? तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों में से आपके बालों के लिए क्या बेहतर है.

अंडे से बालों को होने वाले फायदे

बाल मजबूत होते हैं– अंडे में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है और बालों का टूटना कम होता है.

बालों का विकास – अंडे में बायोटिन पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है और इसके इस्तेमाल से बाल जल्दी बढ़ते हैं.

बाल मुलायम रहते हैं– अगर आप अपने बालों में अंडे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत तो होते ही हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह बालों को मुलायम भी बनाता है.

Also read: Hair Care Tips: बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान? कभी ना दुहराएं ये गलतियां

Also read: Skin Care Tips: पिम्पल्स के दाग से हैं परेशान? ये आसान उपाय करेंगे आपकी मदद

नारियल तेल से बालों को होने वाले फायदे

बालों से रूखापन दूर होता है – अगर आपके बाल रूखे हो गए हैं तो बालों में नारियल तेल के इस्तेमाल से आप रूखेपन की इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

स्कैल्प के लिए है फायदेमंद– नारियल के तेल से बालों की जड़ों को मसाज करने से बालों के स्कैल्प को फायदा होता है, जिससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं.

क्या है बेहतर?

अगर आप अपने बालों को जल्द से जल्द बड़ा करना चाहते हैं और आपको यह समझ नहीं आ रहा है की अंडे और नारियल तेल में से किसका इस्तेमाल करना आपके लिए सही रहेगा, तो इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको अपने बालों के प्रकार के बारे में जानना होगा, अगर आपके बाल रूखे रहते हैं और बालों में स्कैल्प से जुड़ी समस्या बनी रहती है तो, आपको अपने बालों में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, नारियल के तेल का इस्तेमाल आपके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करेगा और बालों को मुलायम भी करेगा. अगर आपके बालों का प्रकार सामान्य है तो आपको अपने बालों पर अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा करने से बाल मजबूत होते हैं और बालों का विकास भी तेजी से होता है.

Also read: Hair Care: ये है बालों को लंबा करने का राज

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola