Hair Care Tips: बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान? कभी ना दुहराएं ये गलतियां

Published by : Tanvi Updated At : 02 Nov 2024 1:52 PM

विज्ञापन

Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी बहुत झड़ रहे हैं और आपको बालों के झड़ने का सही कारण पता नहीं है, तो इस लेख में कुछ ऐसी सामान्य गलतियों के बारे में बतलाया गया है, जिसके कारण बाल झड़ते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: कई लोगों की यह समस्या होती है कि उनके बाल बहुत झड़ते हैं. वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अपने बालों का सही प्रकार से ख्याल न रखना, ज्यादा तनाव लेना और मौसम का बुरा प्रभाव भी शामिल होता है. ये सारी परिस्थितियां बालों को खराब कर देती हैं और बालों के झड़ने का कारण बनती हैं. कई लोग जो बालों के झड़ने से परेशान होते हैं, उनको इस बात की सही जानकारी नहीं होती है कि उनके बाल आखिर क्यों झड़ते हैं. अगर आपके बाल भी बहुत झड़ रहे हैं और आपको बालों के झड़ने का सही कारण पता नहीं है, तो इस लेख में कुछ ऐसी सामान्य गलतियों के बारे में बतलाया गया है, जिसके कारण बाल झड़ते हैं.

गीले बालों को कंघी न करें

कई लोगों की यह आदत होती है कि वो गीले बालों को कंघी कर देते हैं, ऐसे में बाल अधिक मात्रा में टूटने लगते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब बाल गीले रहते हैं तो वो जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और जब इन्हें कंघी का इस्तेमाल करते हुए खींचा जाता है तो ये बहुत आसानी से और अधिक मात्रा में टूट जाते हैं. अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बाल घने और स्वस्थ रहे तो आपको अपने गीले बालों को कंघी करने से बचना चाहिए.

टाइट हेयरस्टाइल

जो लोग भी अपने बालों में बहुत टाइट हेरस्टाइल बनाते हैं, उनके बाल अधिक मात्रा में झड़ते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टाइट हेयर स्टाइल से बालों में खिंचाव पैदा होता है और बाल जड़ों से टूटने लगते हैं, इसलिए अगर आप अपने बालों में नियमित रूप से हेयरस्टाइल बनाते हैं तो आपको ऐसे हेयरस्टाइल को बनाने से बचना चाहिए जो बालों में खिंचाव लाते हैं.

Also read: Hair Care: ये है बालों को लंबा करने का राज

Also read: Skin Care Tips: मखाने के सेवन से चेहरे को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे  

सही तौलिया

बालों को पोंछने के लिए हमेशा सॉफ्ट तौलिए का ही इस्तेमाल करना चाहिए. जो लोग बालों को पोंछने के लिए कड़े कपड़े से बनें तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, उनके बाल ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं.

खानपान पर दें ध्यान

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं तो आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, अपने खाने में प्रोटीन और विटामिन की उचित मात्रा को शामिल करना चाहिए ताकि बालों को जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता है, वो उन्हें प्राप्त हो सके.

Also read: Hair Care Tips: बालों में रोज तेल लगाने से बालों को हो सकती हैं ये समस्याएं  

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola