Hair Care Tips: बेजान और झड़ते बालों में नयी जान डाल देगा लहसुन का तेल, जानें घर पर तैयार करने का तरीका
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 28 Sep 2024 1:59 PM
Garlic Oil for Hair: आज हम आपको बताने वाले हैं आप किस तरह से लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकते हैं.
Garlic Oil Benefits for Hair: हम सभी चाहते हैं कि हमारे सिर पर लंबे और घने बाल रहें. इसके लिए हम कई तरह के ऑइल्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हेयर ऑइल्स की अगर बात करें तो आज के समय में बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने के लिए अनियन ऑइल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है क्योंकि इसके जो फायदे हैं वे काफी ज्यादा हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं लहसुन का तेल भी आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें लहसुन का तेल आपके बालों को लंबा और घना बनाने में काफी हद तक मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे कैसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और इसके फायदे क्या-क्या हैं.
बालों को बढ़ने में करता है मदद
लहसुन में आपको भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जिसे आपके शरीर में कोलेजन प्रोड्यूस करने के लिए भी जाना जाता है. यह कोलेजन आपके बालों को बढ़ने में काफी मदद करता है. यह आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है जिस वजह से आपके बालों की जड़ों को नरिशमेंट मिलती है. कुछ समय तक लहसुन के तेल का इस्तेमाल करने पर आप लंबे और घने बाल पा सकते हैं. लहसुन का तेल बालों की लटों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे बाल टूटते भी कम हैं और दोमुंहे होने से भी बचे हुए रहते हैं.
Also Read: Hair Care Tips: नवरात्रि और करवा चौथ से पहले घर पर 10 रुपए में करें हेयर स्पा
Also Read: Hair Care Tips: घर पर बनाएं हेयर प्रोटीन सीरम, बाल होंगे घने और लंबे
स्कैल्प हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद
लहसुन के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपको डैंड्रफ या फिर खुजली जैसी समस्या से राहत दिला सकते हैं. लहसुन का तेल आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी काफी मदद करता है जिससे आपके बाल बेहतर तरीके से ग्रो करते हैं.
बालों को बनाता है चमकदार
लहसुन के तेल में आपको कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके बालों को शाइनी बनाने में मदद करते हैं. जब आपके बाल दिखने में चमकदार लगते है तो ऐसे में आपके बाल दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगने लगते हैं.
घर पर कैसे बनाएं लहसुन का तेल?
घर पर लहुसन के तेल को तैयार करना काफी ज्यादा आसान और पैसे बचाने वाला प्रोसेस है. इस ऑइल को तैयार करने के लिए आपको लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह से पीसकर उसे एक करियर ऑइल में मिलाकर कुछ दिनों के लिए छोड़ देना है. बाद में आपको इस ऑइल को अपने स्कैल्प पर लगाकर अच्छे तरीके से मसाज करना है. अपने बालों पर इस तेल को लगाकर आप 30 मिनट या फिर रातभर रख सकते हैं. बाद में आपको इसे एक माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लेना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










