Hair Care Tips: सर्दियों में आपके बालों में नयी जान डाल देंगे ये ऑइल्स, झड़ना भी होगा बंद दिखेंगे खूबसूरत

Updated:
विज्ञापन
Hair Care Tips: सर्दियों में आपके बालों में नयी जान डाल देंगे ये ऑइल्स, झड़ना भी होगा बंद दिखेंगे खूबसूरत

Pic Credits: Istock

Winter Hair Care: आज हम आपको कुछ ऐसे पावरफुल हेयर ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका इस्तेमाल आपको सर्दियों के दिनों में करना चाहिए अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो.

विज्ञापन

Best Hair Oil for Winters: सर्दियों के दिनों में सिर्फ हमारी त्वचा को ही नहीं, बल्कि हमारे बालों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब सर्दियां आती हैं तो ऐसे में हमारे बाल काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों के इन दिनों में हमारे बालों में मौजूद नेचुरल मॉइस्चर कहीं खो जाती है. बालों की ये समस्याएं कई बार हेयर फॉल का भी कारण बनते हैं. ऐसे में जब हम अपने बालों की ऑइलिंग करते हैं तो हमारे बाल इस तरह के किसी भी डैमेज से तो बचे रहते ही हैं बल्कि, इसके साथ ही अगर हम सही तेल का चुनाव करते हैं तो हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत भी होने लगते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप सर्दियों के दिनों में अपने बालों की देखभाल करने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए इन हेयर ऑइल्स के बारे में जानते हैं.

आल्मंड हेयर ऑइल

सर्दियों के दिनों के लिए आल्मंड ऑइल सबसे बेस्ट ऑइल्स में से एक है. यह आपके बालों को डैमेज होने से तो बचाता ही है बल्कि, इसके साथ ही नए बालों को उगने में भी मदद करता है. यह आपको बालों को रूखा होने से तो बचाता ही है बल्कि, इसके साथ ही आपके स्कैल्प में होने वाली खुजली को भी दूर रखता है. इसमें मौजूद विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और मैग्नीशियम आपके बालों को मजबूती देने में भी काम करता है.

Also Read: Hair Care: एक महीने में लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल, जानें तेल लगाने का क्या है सही तरीका

Also Read: Hair Care Tips: गुच्छे में झड़ रहे हैं बाल? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, बंद कर दें इन चीजों का सेवन

ओलिव ऑइल

ओलिव ऑइल आपके स्कैल्प के लिए एक वरदान की तरह साबित हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन-ई भी पाया जाता है. अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो ऐसे में भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ओलिव ऑइल आपके बालों और स्कैल्प को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद कर सकता है. आप अगर चाहें तो हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैस्टर ऑइल

फैटी एसिड्स और न्यूट्रिएंट्स से लोडेड कैस्टर ऑइल आपके बालों को जड़ों से मजबूती देता है. यह आपके बालों और जड़ों में ज्यादा बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो पाता है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर दोमुहे हो गए हैं तो ऐसे में आप कैस्टर ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं अगर आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर खुजली की परेशानी है तो ऐसे में भी कैस्टर ऑइल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Also Read: Hair Care: देखते ही देखते बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, इस फल का पानी है फायदेमंद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola