Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

हेयर मास्क

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hair Care: विसर्जन के बाद बालों में रंग, मिट्टी और धूल जम जाती है, जिससे बाल चिपचिपे और रूखे हो जाते हैं. ऐसे में सही तरीके से हेयर वॉश करना बहुत जरूरी होता है. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर बालों को सुरक्षित तरीके से साफ किया जा सकता है और उन्हें सॉफ्ट व हेल्दी रखा जा सकता है.

विज्ञापन

Hair Care: विसर्जन के बाद बालों में रंग, मिट्टी और धूल चिपक जाती है, जिससे बाल रूखे और चिपचिपे लगने लगते हैं. ऐसे में सही तरीके से हेयर वॉश करना बहुत जरूरी होता है. अगर बालों को गलत तरीके से धो लिया जाए, तो वे टूट सकते हैं या डैमेज हो सकते हैं. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप बालों को जल्दी साफ कर सकते हैं और उन्हें सॉफ्ट व हेल्दी बना सकते हैं. यह तरीका इतना आसान है कि कोई भी बिना टेंशन के फॉलो कर सकता है.

विज्ञापन

ये रहे 3 आसान स्टेप्स

पहले सादा पानी से बाल धोएं

घर आते ही सबसे पहले बालों को साफ पानी से अच्छी तरह भिगोकर धो लें. इससे रंग, मिट्टी, धूल और गंदगी का ज्यादातर हिस्सा निकल जाता है और बालों पर शैम्पू का असर अच्छा पड़ता है.

दही या एलोवेरा जेल का पेस्ट लगाएं 

अगर रंग या मिट्टी ज्यादा लगी हो, तो शैम्पू से पहले दही या एलोवेरा जेल 10 मिनट लगाकर धोना और भी बेहतर रहता है. 

 माइल्ड शैम्पू से हल्की सफाई करें

अब माइल्ड या हर्बल शैम्पू लें और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें. ज्यादा रगड़ें नहीं. इससे बाल साफ भी हो जाते हैं और रूखापन भी नहीं आता.

कंडीशनर या नेचुरल तेल लगाएं

शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाएं या फिर तौलिया सुखाने के बाद थोड़ा सा नारियल/बादाम तेल लगाएं. इससे बाल नरम रहते हैं और टूटते नहीं हैं.

इन सारे स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपके बाल बिलकुल सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे. रंग या धूल मिट्टी पड़ने के कारण बाल बहुत ही ज्यादा रूखे हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: जिंदगी में आए खुशियों की बहार . . . बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Happy Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा आज, यहां से अपनों को भेजें शुभकामना और कोट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola