ePaper

Hair Care Tips: जानिए स्वस्थ बालों के लिए नींबू के रस के फायदे

Updated at : 28 Aug 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Hair care tips

Hair care tips

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी केमिकल प्रोडक्टस का इस्तेमाल किए अच्छा बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में नींबू का रस किस प्रकार से बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, इस विषय में बतलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अपने बालों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरफ के उपाय करते हैं, तरह-तरफ के हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं और अपने बालों पर कई तरफ के केमिकल से बने प्रोडक्टस का भी इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को और खराब कर सकता है. हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसे ऐसे कुछ उपायों के बारे में पता चले, जिससे उसके बाल प्राकृतिक रूप से यानि बिना किसी नुकसान के स्वस्थ रह सकें. हमारी प्रकृति में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी केमिकल प्रोडक्टस का इस्तेमाल किए अच्छा बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में नींबू का रस किस प्रकार से बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, इस विषय में बतलाया जा रहा है.

रूसी की समस्या कम होती है

Credit-istock

नींबू के रस में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो रूसी पैदा करने वाले जीवाणुों को नियंत्रित करते हैं और बालों में रूसी से पैदा होने वाली खुजली की समस्या को भी समाप्त करते हैं.

Also read: Skin Care Tips: पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करेंगे, आसानी से बनने वाले ये फेस पैक

Also read: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर आपके हाथों में बहुत सुंदर लगेंगी ये मेहंदी डिजाइन

Also read: Teachers’ Day 2024: इस शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को धन्यवाद देने के लिए अपनाएं ये तरीके

बाल लंबे होते हैं

Credit-istock

नींबू के रस की प्रकृति अम्लीय होती है. अगर इससे बालों को मसाज किया जाए तो, बालों की जड़ों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे बालों के विकास में वृद्धि होती है.

बालों में चमक आती है

Credit-istock

बालों में कई प्रोडक्टस का इस्तेमाल करने और बालों को बार-बार कलर करने से बालों की प्राकृतिक चमक गायब हो जाती है, जिससे बाल डल नजर आने लगते हैं. बालों में नींबू का रस लगाने से बालों की खोई हुई चमक वापस आती है.

Also read: Personality Test: जानिए कैसी होती है डॉग लवर्स की पर्सनैलिटी

नींबू का रस लगाने के कितने देर बाद बालों को धोना चाहिए?

नींबू का रस लगाने के लगभग 10 मिनट बाद बालों को धो लेना चाहिए.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola