ePaper

Glowing Skin Secrets: 40 की उम्र में दिखें 20 के! चेहरे पर लगाएं ये 1 चीज, पार्लर जाना भूल जाएंगे

Updated at : 03 Feb 2026 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Secrets

Glowing Skin Secrets, Photo: AI

Glowing Skin Secrets: 40 की उम्र में भी 20 जैसा निखार पाएं. जानें वह 1 जादुई घरेलू चीज जो चेहरे की झुर्रियां मिटाकर आपको देगी बेदाग और टाइट स्किन.

विज्ञापन

Glowing Skin Secrets: आजकल हर कोई सुंदर और जवान दिखना चाहता है, लेकिन बाजार की महंगी क्रीम और पार्लर के बहुत महंगे होते हैं. अक्सर इन चीजों से चेहरे को नुकसान भी होता है. क्या आप जानते हैं कि घर की ही एक चीज आपके चेहरे को फिर से जवां जैसा बना सकती है? यह नुस्खा इतना आसान है कि इसे लगाने के बाद आपकी झुर्रियां कम होने लगेंगी और त्वचा में गजब की चमक आएगी. इस आर्टिकल में हम आपको उसी एक खास चीज के बारे में बताएंगे जो आपकी उम्र को छुपा देगी और आपको मिलेगी बिल्कुल साफ और गोरी त्वचा. तो आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका.

वह 1 जादुई चीज क्या है?

हम बात कर रहे हैं अलसी के बीज (Flaxseeds) की. इसे गांवों में तीसी भी कहा जाता है. इसे आजकल नेचुरल बोटोक्स कहा जा रहा है. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो त्वचा को अंदर से खींचकर टाइट करता है, जिससे झुर्रियां और झाइयां खत्म हो जाती हैं.

इसे बनाने का प्रैक्टिकल तरीका

  • जेल तैयार करें: 2 चम्मच अलसी के बीजों को एक कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी गाढ़ा और चिपचिपा (जेल जैसा) न हो जाए. इसे छान लें.
  • चावल का पानी: 2 चम्मच चावल को आधे कप पानी में रात भर भिगो दें. सुबह उस पानी को अलसी के जेल में मिला दें.
  • विटामिन E: इसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं.
  • छान लें: इसे गरम रहते ही किसी सूती कपड़े या छन्नी से छान लें. आपको एक साफ जेल मिल जाएगा.

चेहरे पर लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर पोंछ लें.
  2. अब इस जेल को अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं.
  3. इसे 20 मिनट तक सूखने दें. सूखने के बाद आपको महसूस होगा कि आपकी स्किन खिंच रही है.
  4. इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें.

इससे क्या फायदे होंगे?

  • चेहरा जवान दिखेगा: इसे लगाने से चेहरे की ढीली खाल टाइट हो जाती है.
  • दाग-धब्बे साफ: चेहरे के काले निशान धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं.
  • गजब की चमक: इसे धोने के बाद आपका चेहरा एकदम साफ और चमकदार दिखने लगेगा.
  • सस्ता और सुरक्षित: इसमें कोई केमिकल नहीं है और यह बहुत सस्ता है.

ये भी पढ़ें: Face Cleanup at Home: संडे को घर पर ही करें ये फेस क्लीनअप, मिनटों में दूर होगा चेहरे का कालापन और आएगा पार्लर जैसा निखार

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: क्या आप भी फेंक देते हैं चावल का पानी? चमकते चेहरे के लिए आज ही जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

ये भी पढ़ें: Glass Skin Tips: रात में सोने से पहले करें बस ये 1 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगी कांच जैसी चमक

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola