ePaper

Gita Updesh: मन भटके तो याद रखें गीता के ये 5 उपदेश, जानें

Updated at : 23 Dec 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Gita Updesh

Gita Updesh

Gita Updesh: श्रीमद्भागवत गीता में मन को स्थिर रखने का तरीका बताया गया है, जो भी इंसान इन 5 बातों को अपने जीवन में अमल में लाता है उसका मन कभी नहीं भटकता है.

विज्ञापन

Gita Updesh: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन जीने की कला बताई है. गीता सार को जो इंसान अपनी जिंदगी में अमल में लाता है वह एक न एक दिन जरूर सफल हो जाता है. जब युद्ध भूमि से अर्जुन का मन डगमगाने लगा था तो श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता के उपदेश बताए थे. जिसको सुनकर वह रणभूमि में युद्ध के लिए तैयार हुए. यह माना जाता है कि श्रीमद्भागवत गीता में जिंदगी के हर समस्याओं का हल मिल जाता है. गीता के उपदेश लोगों का पथ प्रदर्शक बनती है. ऐसे में गीता में ही ऐसे उपदेश हैं जो मन को शांत करते हैं. अगर मन भटकने लगे तो श्रीमद्भागवत गीता के इन उपदेशों को जरूर ध्यान देना चाहिए.

बिना फल की चिंता किए करें काम

श्रीमद्भागवत गीता में लिखा है कि इंसान को फल की चिंता किए बिना काम करना चाहिए. जब इंसान किसी काम को बिना फल की चिंता किए करता है तो उसका मन शांत रहता है. मन ज्यादा भटकता नहीं है. इससे इंसान तनाव मुक्त नहीं रहता है.

बिना स्वार्थ के करें काम

गीता उपदेश में बताया गया है कि इंसान को कोई काम बिना स्वार्थ के करना चाहिए. ऐसे में अगर इंसान किसी चाहत के या किसी स्वार्थ के साथ कोई काम करता है तो उसका मन कभी शांत नहीं रहता है. उसका मन हमेशा अस्थिर रहता है.

ये भी पढ़ें- Gita Updesh: जिंदगी बदलकर रख देगी गीता के ये उपदेश, जीवन में कभी नहीं होंगे निराश

सुख-दुख में एक समान भाव

सुख-दुख एक चक्र के समान है. जो कि इंसान के जीवन में आता रहता है. ऐसे में अगर इंसान सुख-दुख में एक समान भाव रखता है तो उसका मन ज्यादा नहीं भटकता है. गीता में बताया गया है कि इंसान को सुख में ज्यादा अहंकारी नहीं होना चाहिए और दुख में ज्यादा विचलित नहीं होना चाहिए.

ईश्वर में विश्वास रखना

श्रीमद्भागवत गीता में बताया गया है कि इंसान को ईश्वर में विश्वास रखना चाहिए. जो इंसान भगवान पर भरोसा रखता है उसका मन ज्यादा विचलित नहीं होता है.

ज्ञान हासिल करें

श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार जो इंसान ज्ञान प्राप्त करने में लगा रहता है उसका मन ज्यादा नहीं भटकता है. उसका मन स्थिर रहता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola