ePaper

Gita Updesh: हर तरफ नजर आ रही मुश्किलें, याद रखें गीता के उपदेश, परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 24 Dec 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Gita Updesh

Gita Updesh

Gita Updesh: जब मन हताश और निराश हो तो श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि इसको पढ़ने से व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन

Gita Updesh: जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को कठिन परिश्रम करना पड़ता है. लेकिन कई बार कठिन परिश्रम और लगन के बावजूद भी मनचाहा फल नहीं मिलता है. जिसकी वजह से व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है. उसके दिमाग में कई तरह के गलत ख्याल आने लगते हैं और एक गलत कदम आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है. जब मन भटकने लगे और जीवन में कुछ समझ न आए तो व्यक्ति को श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ने की सलाह दी जाती है. गीता पढ़ने से व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे में जब चारों तरफ मुश्किल ही नजर आए तो गीता के इन उपदेशों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है. यह आपको परेशानी से निकालने का काम करेगा.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: मन भटके तो याद रखें गीता के ये 5 उपदेश, जानें

मन को रखें शांत

श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार जीवन में चाहे जैसी भी परिस्थिति आ जाए, व्यक्ति को गुस्सा करने से बचना चाहिए. गुस्से में व्यक्ति अच्छे से अच्छे काम को भी खराब कर सकता है. कहा जाता है कि क्रोध व्यक्ति के लिए नर्क के दरवाजे खोलने का काम करता है.

नतीजे कि चिंता के बगैर करें काम

कई बार ऐसा होता है कि अच्छे कर्म करने के बाद भी व्यक्ति को मनचाहा फल नहीं मिल पाता है. ऐसे में व्यक्ति को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि इंसान को नतीजे की चिंता किए बगैर काम करते रहना चाहिए.

योजनाबद्ध तरीके से करें काम

श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार व्यक्ति को कोई काम योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए. इससे काम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है. ऐसे में अगर योजना बनाकर काम नहीं करते हैं तो व्यक्ति को काम में असफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.

भगवान का विश्वास करें

जब कठिन परिश्रम करने के बाद भी काम न हो तो व्यक्ति का मन टूट जाता है. व्यक्ति फिर से काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है. ऐसे में व्यक्ति को भगवान का स्मरण करना चाहिए. भगवान पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों के साथ भगवान हमेशा साथ रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: जिंदगी बदलकर रख देगी गीता के ये उपदेश, जीवन में कभी नहीं होंगे निराश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola