जेनेलिया देशमुख ने शादी के एक महीने बाद ही रितेश से साफ-साफ कह दिया था “अब मुझसे यह नहीं होगा…”

Updated:
विज्ञापन

Genelia-Riteish Deshmukh : जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख बॉलीवुड के सबसे प्यारे और कूल कपल में से एक हैं. हाल ही में शो लेडीज वर्सेज जेंटलमेन सीजन दो में, जेनेलिया और रितेश ने अपने मैरिड लाइफ से जुड़ी एक मजेदार बात बताई.

विज्ञापन
undefined

फोर्स अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वह रितेश के साथ शादी के बंधन में बंधी, तो वह हर सुबह सलवार कमीज और आभूषण पहनती थीं. उन्हें ऐसा लगता था ससुराल में ऐसे रहना ही सही है.

विज्ञापन
undefined

हालांकि, वह जल्द ही इससे थक गई. आखिरकार एक महीने बाद, वह टूट गई और उन्होंने कहा, “मैं अब और ऐसा नहीं कर सकती.”

undefined

जेनेलिया ने याद करते हुए कहा, “जब मेरी शादी हुई, तो मुझे लगा कि यह एक आदर्श है. हर सुबह, मैं तैयार होकर आती और लेकिन फिर चिढ़ जाती, कि मुझे ऐसे कपड़े क्यों पहनने हैं.”

undefined

दूसरी ओर, रितेश ने खुलासा किया कि वह खाने की मेज पर बॉक्सर और एक टी-शर्ट पहनकर बैठते थे, जबकि जेनेलिया पूरी तरह से सलवार कमीज और आभूषणों से सजी होती थीं.

undefined

अभिनेता ने कहा कि वह ऐसा मान रहे थे कि जेनेलिया ने सलवार कमीज किसी प्रार्थना समारोह के लिए पहना होगा जिसके बारे में वह नहीं जानते होंगे. यह सिलसिला एक महीने तक चलता रहा जब तक कि जेनेलिया ऐसा करते करते उब नहीं गईं.

undefined

अभिनेत्री ने हंसते हुए साझा किया, “एक दिन, मैं टूट गई. मैंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कर सकती.’ तब तक रितेश भ्रमित थे, वह सोच रहे थे कि, मैं क्या कर रही हूं? मैने कहा मैं हर दिन इस तरह तैयार नहीं हो सकती. तब रितेश ने कहा, मैं भी सोच रहा हूं कि आप हर दिन इस तरह क्यों तैयार हो रही हैं.

undefined

बता दें कि रितेश और जेनेलिया को अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर प्यार हो गया था. नौ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को शादी कर ली.

undefined

जेनेलिया और रितेश अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं. इस कपल ने साल 2014 में अपने पहले बच्चे, बेटे राहिल का स्वागत किया और 2016 में अपने दूसरे बेटे रियान का.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola