ePaper

Gas Stove Cleaning Tips: गैस स्टोव पर जमी गंदगी को ऐसे करें साफ, ये है स्पेशल किचन हैक

Updated at : 16 Sep 2024 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gas Stove Cleaning Tips

Gas Stove Cleaning Tips

Gas Stove Cleaning Tips: अगर गैस स्टोव काला पड़ गया है और आप इसे साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ चूल्हे को साफ करेंगे बल्कि उसे नए जैसा चमका भी देंगे.

विज्ञापन

Gas Stove Cleaning Tips: किचन में खाना और चाय बनाते समय अक्सर गैस स्टोव पर कुछ न कुछ गिर जाता है. चूल्हा बहुत गर्म होने की वजह से आप उसे तुरंत साफ नहीं कर सकते. ठंडा होने पर धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है, जिसकी वजह से गैस स्टोव बहुत गंदा दिखने लगता है. कई बार ये कालापन इतना बढ़ जाता है कि चूल्हा ठीक से जल भी नहीं पाता. चूल्हे से इस कालेपन को हटाना बहुत मुश्किल होता है.

अगर आप अपने गैस स्टोव को फिर से नए जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं तो इसकी सफाई का खास ख्याल रखें. नियमित सफाई से चूल्हे की लाइफ भी बढ़ती है और किचन साफ ​​रहता है. अगर गैस स्टोव काला पड़ गया है और आप इसे साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ चूल्हे को साफ करेंगे बल्कि उसे नए जैसा चमका भी देंगे.

also read: Vishwakarma Puja 2024: आज या कल कब है विश्वकर्मा पूजा, जानें सही तारीख और…

विनेगर और बेकिंग सोडा

गैस स्टोव को साफ करने के लिए सबसे पहले गैस बर्नर और स्टोव को अलग कर लें. अब एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विनेगर मिला लें. दोनों चीजों को मिलाने पर झाग बनने लगेंगे. इस पेस्ट को चूल्हे पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे स्क्रबर या ब्रश की मदद से साफ कर लें. इससे आपका चूल्हा चमक उठेगा.

नींबू और नमक


चूल्हे के जिद्दी कालेपन को दूर करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिला लें. अब इस मिश्रण को चूल्हे पर रगड़ें, फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें. करीब बीस मिनट बाद इसे गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे आपकी गैस भी चमक उठेगी.

also read: Gautam Buddha Quotes: पढ़िए बुद्ध के ये 10 कोट्स जो जीवन…

बर्तन धोने का डिटर्जेंट और गर्म पानी

बर्तन धोने का डिटर्जेंट लें और उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाएं. इस मिश्रण को बर्नर और चूल्हे पर डालें और स्क्रबर से साफ करें. गर्म पानी चूल्हे का कालापन और चिकनाई कम करने में मदद करेगा.

सिरका और पानी का मिश्रण

इस पेस्ट को तैयार करने के लिए सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं. अब इस घोल को स्प्रे बोतल में डालकर पूरे चूल्हे पर स्प्रे करें. कुछ देर बाद चूल्हे को साफ कपड़े से साफ कर लें. सिरका कीटाणुओं को मारता है और चूल्हे को चमकाता है.

also read: Vastu Tips: घर में लाफिंग बुद्धा क्यों और कहां रखना चाहिए, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव

बेसन और नींबू का मिश्रण

बेसन और नींबू के रस का मिश्रण बनाकर चूल्हे पर रगड़ें. इससे गैस स्टोव पर जमी चिकनाई और कालापन हटाने में मदद मिलेगी. गैस साफ करने का यह सबसे आसान तरीका है.

Trending Video

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola