Ganesh Chaturthi 2024 Upay and Remedies: गणेश चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2024 9:38 AM
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय
Ganesh Chaturthi 2024 Upay and Remedies: गणेश चतुर्थी 11 दिनों तक चलने वाला एक शुभ त्यौहार है. यह भगवान से कृपा मांगने और उनकी मूर्ति विसर्जन के साथ अपनी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए उनसे प्रार्थना करने का सबसे अच्छा समय है. तो, आइए गणेश चतुर्थी 2024 में बाधाओं को दूर करने के लिए उपायों के बारे में जानें.
Ganesh Chaturthi 2024 Upay and Remedies: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष 7 सितंबर, शनिवार को पड़ रही है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य हुआ था. इस शुभ अवसर पर श्रीगणेश की पूजा और व्रत करने से उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर गणेश चतुर्थी पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भगवान श्रीगणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं. यदि आप भी इस विशेष अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन उपायों को विधिपूर्वक करें.
गणेशजी को प्रसन्न करने के 11 विशेष उपाय
गणेशजी का अभिषेक करें
शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करना अत्यंत फलदायी होता है. गणेश चतुर्थी पर शुद्ध जल से उनका अभिषेक करें और गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ करें. इसके बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांट दें.
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश उत्सव पर घर लाएं ये चीजें, मिलेगी सुख समृद्धि, होगा खुशियों का आवेदन
Ganesh Chaturthi 2024: आज शुभ योग में गणेश चतुर्थी का पूजन होगा, जाने क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त
गणेश यंत्र की स्थापना करें
ज्योतिष के अनुसार, गणेश यंत्र अत्यंत चमत्कारी होता है. गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना करने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं करती.
हाथी को हरा चारा खिलाएं
अगर जीवन में बहुत सी परेशानियां हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर में प्रार्थना करें. इससे आपकी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही हो सकता है.
धन प्राप्ति का उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन स्नान के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं और बाद में इसे गाय को खिला दें. इससे धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
21 गुड़ की गोलियां चढ़ाएं
किसी गणेश मंदिर जाकर भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां दूर्वा के साथ चढ़ाएं. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है.
पीली गणेश प्रतिमा की स्थापना करें
अपने घर में पीले रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन करें और हल्दी की पांच गठान चढ़ाएं. यह उपाय करने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.
दान करें
गणेश चतुर्थी पर गरीबों को कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि का दान करें. दान करने से पुण्य मिलता है और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं.
बेटी के विवाह के लिए उपाय
यदि बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है, तो गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं और व्रत रखें. इससे विवाह के योग बन सकते हैं.
दूर्वा गणेश की पूजा करें
दूर्वा से गणेशजी की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करें. मोदक, गुड़ और मिष्ठान अर्पित करें. इससे भगवान गणेश सभी इच्छाएं पूरी करते हैं.
लड़के के विवाह के लिए उपाय
यदि लड़के के विवाह में देरी हो रही है, तो गणेश चतुर्थी पर पीली मिठाई का भोग लगाएं. इससे विवाह की बाधाएं दूर हो सकती हैं.
व्रत रखें और तिल के लड्डू चढ़ाएं
गणेश चतुर्थी पर व्रत रखें और शाम को गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करके तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं. इससे भगवान श्रीगणेश आपकी मनोकामना पूरी करेंगे.
गणेश चतुर्थी पर इन उपायों को विधिपूर्वक करने से भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










