गाजर का हलवा नहीं, इस बार बनाएं गाजर की बर्फी- शेफ कुनाल कपूर ने बताया तरीका

Updated:
विज्ञापन

शेफ कुणाल कपूर से जाने गाजर की बर्फी बनाने का आसान तरीका

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मशहूर शेफ कुणाल कपूर की बताई खास गाजर की बर्फी की रेसिपी घर पर बनाएं, स्वादिष्ट और अलग मिठाई, जानें गाजर, मेवा और इलायची के साथ बनने वाली इस आसान और परफेक्ट सेट होने वाली बर्फी का पूरा तरीका.

विज्ञापन

Gajar ki Barfi Recipe: अगर आपको गाजर का हलवा पसंद है, तो गाजर से बनने वाली एक और खास मिठाई आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए – गाजर की बर्फी (Carrot Barfi). गाजर से बनने वाली ये रेसिपी पारंपरिक बर्फी से थोड़ी अलग होती है, क्योंकि इसमें खोया नहीं बल्कि गाजर मुख्य सामग्री होती है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने इस खास मिठाई की ऐसी रेसिपी बताई है जिसमें गाजर का असली स्वाद भी बरकरार रहता है और बर्फी का टेक्सचर भी बिल्कुल परफेक्ट बनता है. नोट करें गाजर की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

गाजर की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

गाजर से बनाए नई मिठाई
  • 500 ग्राम लाल गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • ½ कप दूध
  • ¾ कप चीनी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ¼ कप काजू
  • ¼ कप बादाम
  • 2 बड़े चम्मच पिस्ता
  • 2 बड़े चम्मच अखरोट

शेफ कुणाल कपूर से जाने गाजर की बर्फी बनाने का आसान तरीका (Gajar ki Barfi Recipe)

Gajar ki Barfi Recipe
गाजर बर्फी बनाने की विधि

सबसे पहले गाजर को मोटे कद्दूकस से, कद्दूकस करें ताकि बर्फी में हल्का बाइट बना रहे. एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और धीमी आंच पर बेसन को हल्का भूनें. इससे खुशबू आएगी और बर्फी को बाइंडिंग मिलेगी. अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं ताकि नमी कम हो जाए. इसके बाद थोड़ा दूध डालें और मिक्सचर को प्रेशर कुकर में 3 सीटी तक पकाएं.

दूसरी तरफ काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट को हल्का भूनकर मोटा पीस लें. अब पकी हुई गाजर में चीनी, इलायची पाउडर और नट्स मिलाएं और तेज आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक मिक्स्चर पैन छोड़ने न लगे. मिक्सचर को बटर पेपर लगी ट्रे में फैलाएं और अच्छी तरह सेट करें. इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, फिर 2 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से काजू से सजाएं.

यह भी पढ़ें: बिना मशीन के बनाएं क्रीमी मलाई कुल्फी कुणाल कपूर की आसान रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minutesCook: 25 minutesYields: 12 Pieces

Ingredients

  • गाजर से बनाए नई मिठाई
  • 500 ग्राम लाल गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • ½ कप दूध
  • ¾ कप चीनी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ¼ कप काजू
  • ¼ कप बादाम
  • 2 बड़े चम्मच पिस्ता
  • 2 बड़े चम्मच अखरोट

Instructions

  1. गाजर बर्फी बनाने की विधि
  2. सबसे पहले गाजर को मोटे कद्दूकस से, कद्दूकस करें ताकि बर्फी में हल्का बाइट बना रहे. एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और धीमी आंच पर बेसन को हल्का भूनें. इससे खुशबू आएगी और बर्फी को बाइंडिंग मिलेगी. अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं ताकि नमी कम हो जाए. इसके बाद थोड़ा दूध डालें और मिक्सचर को प्रेशर कुकर में 3 सीटी तक पकाएं.
  3. दूसरी तरफ काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट को हल्का भूनकर मोटा पीस लें. अब पकी हुई गाजर में चीनी, इलायची पाउडर और नट्स मिलाएं और तेज आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक मिक्स्चर पैन छोड़ने न लगे. मिक्सचर को बटर पेपर लगी ट्रे में फैलाएं और अच्छी तरह सेट करें. इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, फिर 2 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से काजू से सजाएं.