Gajar Ka Achar: गर्मियों में गाजर खराब होने से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट अचार
Published by : Priya Gupta Updated At : 25 May 2025 3:00 PM
carrot pickle (ai image)
Gajar Ka Achar: अगर गर्मी में सूख जा रहें है गाजर, तो आप इसका अचार आसानी से बना सकते हैं. इसका अचार अपनी मिठास और मसालों के संतुलित स्वाद के कारण बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं गाजर का अचार बनाने की विधि के बारे में.
Gajar Ka Achar: गाजर का अचार एक अलग तरह का अचार है, जो अपनी मिठास और मसालों के संतुलित स्वाद के कारण बहुत पसंद किया जाता है. गर्मी में जब गाजर सूखने लगते हैं, तब इसका अचार बनाना बहुत फायदेमंद होता है. गाजर का अचार न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन A और अन्य पोषक तत्व सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं. साथ ही, इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे सौंफ, मेथी और सरसों पाचन को सही रखने में भी मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट गाजर का अचार बनाने के बारे में, जो हर मौसम में आपकी थाली के स्वाद को दोगुना करेगा.
गाजर का अचार बनाने की सामग्री
- गाजर – 500 ग्राम
- सरसों का तेल – 200 ग्राम
- नमक – स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर – 2 चम्मच
- जीरा पाउडर – 2 चम्मच
- हिंग – 1 चम्मच
- सौंफ – 1 चम्मच
- पिला सरसों – 3 बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें: Sahjan Achar Recipe: सहजन में छिपा है पोषण का पावरहाउस, जानें अचार बनाने की सही तरकीब
यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार
गाजर का अचार बनाने की विधि
- सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छीलकर, उसे लंबे टुकड़ों में काट लें.
- गाजर को धूप में 3-4 घंटे सुखाएं.
- फिर मिक्सी जार में पीली सरसों, सौंफ और मेथी को दरदरा पीस लें.
- अब एक बर्तन में हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक मिलाकर मसाला तैयार करें. फिर इसमें सूखी गाजर को डालकर मिलाएं.
- अब सरसों का तेल गरम करके थोड़ा ठंडा करें और गाजर को इसमें मिलाएं.
- अचार को साफ कांच या जार में भरें और 2-3 दिन धूप में रखें.
- इस तरह अब आपका स्वादिष्ट गाजर का अचार बनकर तैयार है.
यह भी पढ़ें: Kathal Ka Achar: खाने का बढ़ाएगा स्वाद, बस एक बार चख लीजिए कटहल का अचार
यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










