फिंगर सैंडविच से करें दिन की मजेदार शुरुआत, नोट करें रेसिपी

फिंगर सैंडविच रेसिपी (Image-Gemini)
Finger Sandwich Recipe: सैंडविच तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन क्या कभी फिंगर सैंडविच को ट्राई किया है. एक बार आप इसे ब्रेकफास्ट में खाकर देखें. इसका स्वाद आपको खूब पसंद आएगा.
Finger Sandwich Recipe: सैंडविच तो बच्चे हो या बड़े हर किसी को पसंद आता है. इसकी खासियत है कि आप इसे सुबह के ब्रेकफास्ट में तो खा ही सकते हैं. इसके अलावा शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी इसे खाना पसंद किया जाता है. अगर हम बच्चे की बात करें तो टिफिन में उन्हें सैंडविच खाना बहुत पसंद आता है. आज हम आपको फिंगर सैंडविच बनाने की रेसिपी बताएंगे. छोटे आकार वाले सैंडविच की इस रेसिपी को आप चाहें तो वेज या नॉनवेज स्टफिंग से भी बना सकते हैं. लेकिन आज हम आपको सब्जियों के इस्तेमाल से बनने वाली फिंगर सैंडविच की सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं.
फिंगर सैंडविच बनाने की सामग्री
- ½ कप एगलेस मेयोनेज
- ½ गाजर (कद्दूकस)
- 2 टेबल स्पून हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी)
- 2 टेबल स्पून लाल शिमला मिर्च (बारीक कटी)
- ½ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी नमक
- 4 स्लाइस ब्रेड (सफेद/ब्राउन)
- 2 टी स्पून मक्खन
- 1 ककड़ी (कटी हुई)
- 4 चेरी टमाटर (कटे हुए)
- ½ टीस्पून मिश्रित हर्बस
यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी
फिंगर सैंडविच बनाने की विधि
- फिंगर सैंडविच बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में एगलेस मेयोनेज लें.
- फिर इसमें गाजर, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, काली मिर्च, मिश्रित हर्बस और एक चुटकी नमक लें.
- इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर मेयोनेज स्टफिंग तैयार करें.
- अब आप 2 स्लाइस ब्रेड लेकर उनके कोनों को काट लें.
- इन ब्रेड के प्रत्येक स्लाइस पर अच्छे से मक्खन लगाएं.
- इसके ऊपर आप तैयार मेयोनेज स्टफिंग को अच्छे से फैलाएं.
- इस स्टफिंग के ऊपर आप ककड़ी के स्लाइस को रख दें.
- फिर एक दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढककर हल्के से दबाएं.
- इसे अब आप अपनी पसंद के आकार में या फिर 4 टुकड़ों में काट लें.
- इसके ऊपर अब एक चेरी टमाटर को लगाएं.
- अब आप इस फिंगर सैंडविच को सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, बच्चे खूब करेंगे पसंद
यह भी पढ़ें: Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




