Finger Mehndi Design Ideas: इन फिंगर मेहंदी डिजाइन से उंगलियों की खूबसूरती बढ़ाएं, आप भी करें ट्राई

finger mehndi design (AI Image)
Finger Mehndi Design Ideas: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप भी मेहंदी डिजाइन लगाने का सोच रहे हैं तो ये फिंगर मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करें.
Finger Mehndi Design Ideas: अगर आप भी हाथों में भरे-भरे मेहंदी डिजाइन लगाना नहीं पसंद करती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप भरे-भरे डिजाइन के बजाय फिंगर मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन देखने में सिंपल होते हैं लेकिन हाथों को बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देते हैं. खास बात ये है कि फिंगर मेहंदी कम समय में लग जाती है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ फिंगर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
सिंपल फिंगर मेहंदी डिजाइन

अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं तो ये सिंपल फिंगर मेहंदी आपके लिए बेस्ट है. इसमें पतली लाइन, छोटे डॉट्स, पत्ते और आसान पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है. ये डिजाइन कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट रहती है.
जियोमैट्रिक पैटर्न फिंगर मेहंदी

जियोमैट्रिक पैटर्न फिंगर मेहंदी को आप ट्राई कर सकती हैं. इसमें आप लाइन, ट्रायंगल, स्क्वायर शेप को बना सकती हैं. फिंगर मेहंदी डिजाइन में ये बहुत सुंदर लगते हैं. ये डिजाइन मॉडर्न लुक देते हैं और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ काफी अच्छे लगते हैं.
फ्लोरल फिंगर मेहंदी डिजाइन

उंगलियों पर आप फूलों वाली मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं. उंगलियों पर बने छोटे-छोटे फूल और पत्तियां हाथों की खूबसूरती को और निखार देते हैं. इस डिजाइन को आप शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर लगा सकती हैं. आप चाहें तो हर उंगली पर अलग-अलग फ्लोरल मोटिफ बना सकती हैं या फिर पूरी उंगलियों को बेल और फूलों के कॉम्बिनेशन से सजा सकती हैं.
सिंगल फिंगर मेहंदी डिजाइन

सिंगल फिंगर मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. इस मेहंदी डिजाइन में हाथ की किसी एक उंगली पर बारीक और आकर्षक पैटर्न बनाए जाते हैं. अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं लेकिन हाथों को खास बनाना चाहती हैं, तो सिंगल फिंगर मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




