ePaper

Feng Shui Tips: दिन दूनी रात चौगुनी कमाई में होगा इजाफा, बस घर में रख दें ये 3 चीजें

Updated at : 08 Mar 2025 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Feng Shui Tips

Feng Shui Tips

Feng Shui Tips: फेंगशुई में बताए नियमों के अनुसार, काम करने से घर में छाई कंगाली दूर हो जाती है. ऐसे में घर में कुछ चीजों का रखना बहुत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Feng Shui Tips: भारत में वास्तु शास्त्र की तरह चीनी फेंगशुई का बहुत महत्व है. यह घर में ऊर्जा का संतुलन बनाने के साथ जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करता है. इसमें बताए गए उपायों को अपना व्यक्ति अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि लाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. यह घर में बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम भी करता है. फेंगशुई में बताए नियमों के अनुसार, काम करने से घर में छाई कंगाली दूर हो जाती है. ऐसे में घर में कुछ चीजों का रखना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इन चीजों को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मानसिक अशांति होगी दूर, भटकते मन पर होगा काबू, अपनाएं ये वास्तु उपाय

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पूजा घर में की गई ये गलतियां बर्बाद कर देंगी आपका जीवन, छा जाएगी कंगाली

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा कम

फेंगशुई के अनुसार, घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए घर में लॉफिंग बुद्धा को रख सकते हैं. घर में लॉफिंग बुद्धा को रखना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है. इसको रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसकी वजह से घर में बनी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है. माना जाता है कि जिस घर में लॉफिंग बुद्धा हो वहां धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

आय बढ़ाने में करेगा मदद

फेंगशुई के मुताबिक, घर में बांस का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पौधा खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. बांस का पौधा लगाने से घर के क्लेश में कमी आती है. यह घर में खुशहाली लाने का काम करता है. इसके अलावा, यह घर में आय बढ़ाने का काम करता है.

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

फेंगशुई के अनुसार, घर में तांबे का मेढक रखना बहुत ही शुभ होता है. हालांकि, इसे रखते समय जगह और दिशा का ज्ञान होना बहुत जरूरी होता है. मेढक को हमेशा लिविंग रूम में पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए. इस तरह रखने से करियर में बढ़ोतरी होती है. साथ ही यह घर की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी करने का भी काम करता है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: हंसता खेलता घर हो जाएगा बर्बाद, दूसरों के घर से भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola