Female Right Eye Blinking Means: महिलाओं की दायीं आंख फड़कने का मतलब, बढ़ सकती है मुसीबत, जानें इसके संकेत और उपाय

Updated at : 21 Feb 2025 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
eye Blinking reason

eye Blinking reason

Female Right Eye Blinking Means : आइए जानते हैं महिलाओं की दायीं आंख का फड़कना शुभ होता है या अशुभ और इस स्थिति में क्या-क्या घटनाएं घट सकती हैं.

विज्ञापन

Female Right Eye Blinking Means: आंख फड़कना एक सामान्य घटना है जो कभी भी किसी के साथ हो सकती है. लेकिन ज्योतिष और समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों का फड़कना भविष्य से जुड़ी घटनाओं का संकेत माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं की आंखों के फड़कने से घर में कुछ अच्छा या कुछ अशुभ घटनाएं भी घटती हैं. आइए जानते हैं महिलाओं की दायीं आंख का फड़कना शुभ होता है या अशुभ और इस स्थिति में क्या-क्या घटनाएं घट सकती हैं.

महिलाओं की दायीं आंख का फड़कना

कुछ लोगों का मानना है कि महिला की दायीं आंख के फड़कने का मतलब होता है उनके परिवार में कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है. यह भविष्य में परेशानियों का सामना करने का संकेत हो सकता है. दायीं आंख के फड़कने को कुछ लोग अपशकुन मानते हैं और इसके अनुसार महिलाओं को आने वाले समय में घर या कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

दायीं आंख फड़कने पर होने वाली घटनाएं

  • दायीं आंख का फड़कना मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या पारिवारिक एवं कार्यस्थल पर झगड़े का संकेत दे सकता है.
  • इसके परिणामस्वरूप आपके काम अटक सकते हैं या अधूरे रह सकते हैं.
  • नकारात्मक विचार, बुरी नजर या अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं.
  • दायीं आंख का फड़कना एक अशुभ संकेत माना जाता है और इसे कठिनाइयों का संकेत माना जाता है.

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

दायीं आंख फड़कने पर उपाय

  • सबसे पहले आप अपनी आंखों पर गंगाजल छिड़क सकते हैं और भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं.
  • दूसरा उपाय है हनुमान जी का स्मरण करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना क्योंकि इसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है.
  • तीसरा उपाय किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना भी अशुभ संकेतों के प्रभाव को कम कर सकता है.
  • दायीं आंख फड़कने पर सफेद चीजें जैसे चावल, दूध, या सफेद कपड़े दान करना शुभ माना जाता है.
  • तुलसी के पत्तों को चबाने से भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का विश्वास है.

Alos Read : Vastu Tips For Clock Placement: घड़ी को लगाएं सही दिशा में, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola