Face Mask For Skin Issues: डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और ड्राई स्किन? ये एक फेस मास्क करेगा सब ठीक
Published by : Shubhra Laxmi Updated At : 31 May 2025 3:18 PM
Face Mask For Skin Issues
Face Mask For Skin Issues: आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा आसान और असरदार फेस मास्क, जो डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और ड्राई स्किन का एक साथ समाधान देता है. यह फेस मास्क न केवल आपकी स्किन को पोषण देगा, बल्कि कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर नया निखार भी ले आएगा.
Face Mask For Skin Issues: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, नींद की कमी और प्रदुषण के कारण चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और ड्राई स्किन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी जब असर न हो, तब जरूरत होती है एक ऐसे नेचुरल उपाय की जो बिना साइड इफेक्ट्स के काम करे. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा आसान और असरदार फेस मास्क, जो इन तीनों समस्याओं का एक साथ समाधान देता है. यह फेस मास्क न केवल आपकी स्किन को पोषण देगा, बल्कि कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर नया निखार भी ले आएगा.
सामग्री
चंदन पाउडर: चंदन त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. यह स्किन को शांत और साफ बनाता है.
एलोवेरा जेल: एलोवेरा नेचुरल नमी देने वाला तत्व है जो स्किन की ड्राईनेस को दूर करता है. इसके अलावा यह पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को भी कम करने में असरदार होता है.
गुलाब जल: गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और उसमें ताजगी बनाए रखता है. यह चेहरे की थकान को कम करता है और स्किन को फ्रेश लुक देता है.
उपयोग की विधि
1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल को एक साफ कटोरी में लेकर अच्छे से मिला लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं. लगाने के बाद इसे कम से कम 15 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें. जब मास्क हल्का सूख जाए, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धीरे-धीरे धो लें. इसके बाद साफ तौलिए से हल्के हाथों से चेहरा पोंछें. बेहतर परिणाम के लिए इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: Hair Fall Home Remedies: बाल झड़ना होगा बंद, आजमाएं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे
ये भी पढ़ें: Summer Skin Glow Tips: गर्मी में स्किन ग्लो कैसे बनाए रखें, ब्यूटी एक्सपर्ट्स के 7 बेस्ट टिप्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










