एंगेजमेंट लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये लेटेस्ट बैंगल डिजाइन आइडिया

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

सगाई के लिए चूड़ी का डिज़ाइन (Image: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Engagement Bangle Designs: एंगेजमेंट के खास मौके पर खूबसूरत बैंगल या चूड़ी पहनना आजकल नया ट्रेंड बन गया है. गोल्ड, डायमंड और रोज गोल्ड बैंगल्स के मॉडर्न डिजाइन लड़कियों को बेहद पसंद आ रहे हैं. ये डिजाइन सादगी के साथ एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देते हैं.

विज्ञापन

Engagement Bangle Designs: सगाई किसी भी लड़की की जिंदगी का बहुत खास और यादगार पल होता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. इसलिए सही ज्वेलरी का चुनाव करना भी बेहद जरूरी हो जाता है. आजकल एंगेजमेंट के लिए बैंगल या कड़ा पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. गोल्ड, डायमंड और रोज गोल्ड के मॉडर्न डिजाइन वाली चूड़ियां दुल्हनों को खासा पसंद आ रही हैं. ये बैंगल न सिर्फ लुक को एलिगेंट बनाते हैं बल्कि पूरे आउटफिट को भी एक खास स्टाइल देते हैं. अगर आप भी सगाई के लिए कुछ नया और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो ये लेटेस्ट बैंगल डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

विज्ञापन

एंगेजमेंट के लिए लेटेस्ट बैंगल डिजाइन 

मिनिमल डायमंड बैंगल

यह बहुत ही पतली और सिंपल गोल्ड चूड़ी होती है जिसमें एक लाइन में छोटे-छोटे डायमंड लगे होते हैं. यह डिजाइन बेहद एलिगेंट दिखता है और एंगेजमेंट के साथ-साथ रोज पहनने के लिए भी अच्छा रहता है.

Minimal Diamond Bangle
मिनिमल डायमंड ब्रेसलेट (image: ai generated)

फ्लोरल डिजाइन बैंगल

इस बैंगल में फूलों के आकार का डिजाइन बना होता है और उसमें छोटे-छोटे डायमंड लगे होते हैं. यह डिजाइन बहुत ही फेमिनिन और आकर्षक लगता है, इसलिए सगाई के लिए काफी पसंद किया जाता है.

Floral Design Bangles
फूलों के डिज़ाइन वाली चूड़ियाँ (image: ai gneareted)

ओपन कड़ा स्टाइल बैंगल

यह मोटा कड़ा होता है जिसमें लॉक या हिंग लगा होता है, जिससे इसे पहनना और उतारना आसान होता है. इसमें अक्सर डायमंड या रंगीन स्टोन लगे होते हैं. यह डिजाइन एंगेजमेंट गिफ्ट के लिए भी अच्छा माना जाता है.

open kada Bangles design
ओपन कड़ा स्टाइल बैंगल (image: ai gnerated)

रोज गोल्ड बैंगल

रोज गोल्ड का हल्का गुलाबी रंग आजकल बहुत ट्रेंड में है. इसमें डायमंड लगे होने से यह और भी स्टाइलिश लगता है. यह डिजाइन मॉडर्न और रोमांटिक लुक देता है.

rose gold Bangles design
गुलाब सोने की चूड़ियों का डिज़ाइन (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Bangles Design For Party Look: इन चूड़ियों से पार्टी लुक को बनाएं और भी शानदार, यहां देखें बेहतरीन बैंगल्स डिजाइन 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola