ePaper

Simple Mehndi Design: ओणम पर अपनें हाथों में रचायें खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Updated at : 04 Sep 2025 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Simple Mehndi Design for Onam 2025

Simple Mehndi Design: ओणम पर सजाएं अपने हाथ इन आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से, जो आपके लुक को देंगे खास ट्रडिशनल टच.

विज्ञापन

Simple Mehndi Design: ओणम 2025 का पर्व रंग, उमंग और परंपराओं से भरा हुआ त्योहार है. इस खास मौके पर महिलाएं न केवल खूबसूरत पारंपरिक साड़ी पहनती हैं बल्कि हाथों में मेहंदी रचाकर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाती हैं. मेहंदी को शुभ और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. आजकल ट्रेंडी और आसान डिजाइनों का चलन है जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं.

Simple Mehndi Design for Onam 2025: 10 खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन

1. Back Hand Simple Mehndi Design: बैक हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन

Simple back hand mehndi design with floral and leaf patterns covering fingers and wrist
Back hand simple mehndi design

बैक हैंड पर सिंपल फ्लोरल और लीफ पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक हल्के-फुल्के बेल और फूल बनाए जाते हैं. यह डिजाइन जल्दी तैयार हो जाती है और हाथों को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है.

2. Easy Vine Mehndi Design: ईजी वाइन मेहंदी डिजाइन

Elegant vine mehndi design with long leafy patterns extending from fingers to wrist
Easy vine mehndi design

अगर आप ओणम के दिन ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं चाहतीं तो वाइन पैटर्न ट्राय करें. इसमें बेल की तरह लंबा डिजाइन बनाया जाता है जो उंगलियों से कलाई तक फैला होता है. यह देखने में बेहद स्लीक और आकर्षक लगता है और कम समय में तैयार हो जाता है.

Also Read: 10 Arabic Mehndi Design Back Hand Simple and Beautiful: बैक हैंड पर लगाएं ये 10 आसान और स्टाइलिश अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स

3. Arabic Mehndi Design: अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Traditional Arabic mehndi design with bold floral and geometric patterns on the hand
Arabic mehndi design

अरबी मेहंदी डिजाइनों की खासियत है कि इनमें गाढ़े और मोटे पैटर्न बनाए जाते हैं. इसमें फ्लोरल और पत्तियों के साथ-साथ ज्योमेट्रिक शेप भी शामिल होते हैं. यह डिजाइन हाथों को फुलर लुक देती है और त्योहारों के लिए परफेक्ट मानी जाती है.

4. Center Mehndi Design: सेंटर मेहंदी डिजाइन

Minimalist center mehndi design featuring a floral mandala in the middle of the palm with finger patterns
Center mehndi design

अगर आप मिनिमल और ट्रेंडी डिजाइन चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें हाथ के बीच में बड़ा सा मंडला या फ्लोरल डिजाइन बनाया जाता है और उंगलियों पर हल्के पैटर्न दिए जाते हैं. यह डिजाइन मॉडर्न स्टाइल को दर्शाती है और ओणम जैसे पारंपरिक त्योहार पर भी बहुत खूबसूरत लगती है.

Also Read: Top 10 Beautiful Henna Mehndi Designs for Weddings: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये नई हिना मेहंदी डिजाइन्स

5. Full Back Hand Easy and Beautiful Mehndi Design: फुल बैक हैंड ईजी एंड ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

Full back hand mehndi design with detailed floral, net, and leafy motifs covering the entire hand
Full back hand easy and beautiful mehndi design

जो महिलाएं पूरा बैक हैंड कवर करना चाहती हैं, उनके लिए यह डिजाइन बेस्ट है. इसमें पूरे हाथ पर बेल, जाल और फूलों का कॉम्बिनेशन बनाया जाता है. यह डिजाइन देखने में बहुत ही ग्रेसफुल लगती है और लंबे समय तक खूबसूरती बनाए रखती है.
Onam 2025 पर जरूर लगाएं सिम्पल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन.

Also Read: Latest Mehndi Design for Eid: ईद पर हाथों को सजाएं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स से

Also Read: 5 Beautiful Centre Mehndi Design: बेहद सुंदर और आसान है ये मेंहदी डिजाइन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola