Pea Storage Tips: सर्दियों की मटर, गर्मियों तक निभाए साथ, नोट कर लें स्टोरेज का सही तरीका

Updated at : 28 Jan 2026 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Pea Storage Tips

मटर रखने का सही तरीका

Pea Storage Tips: सर्दियों में मिलने वाली ताजी मटर अगर सही तरीके से संभाल ली जाए, तो महीनों तक खराब नहीं होती. थोड़ी सी तैयारी और सही स्टोरेज से मटर का हरा रंग, स्वाद और ताजगी बनी रहती है, जिससे आप सालभर सब्जियों में सर्दियों वाली मटर का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

Pea Storage Tips: सर्दियों में मटर खूब ताजी और सस्ती मिलती है. तब मन करता है कि ज्यादा ले लें, ताकि बाद में भी काम आ जाए. लेकिन अगर मटर को ऐसे ही रख दिया जाए, तो कुछ ही दिनों में उसका रंग बदलने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि मटर को सही तरीके से संभालकर रखा जाए. ऐसे में घर में सभी लोग इस चीज के बारे में सोचने लगते हैं कि आखिर मटर को कैसे रखें जो कि सही तरीके से गर्मियों तक बिलकुल सही से रहें. अगर आपके घर में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का है. 

इन तरीकों से ताजा रखें मटर

सबसे पहले मटर की तैयारी

घर लाने के बाद मटर को आराम से बैठकर छील लें. खराब या पीली दाने वाली मटर अलग कर दें. अब मटर को एक छलनी में रखें और हल्का-सा धो लें, ताकि मिट्टी या धूल निकल जाए. धोने के बाद मटर को कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें. यह बहुत जरूरी कदम है, क्योंकि नमी रह गई तो मटर फ्रीजर में भी खराब हो सकती है.

उबालने का तरीका 

अब एक बर्तन में पानी उबालें. पानी उबलने लगे तो उसमें मटर डालें और सिर्फ़ 2–3 मिनट तक रहने दें. इससे मटर थोड़ी नरम हो जाती है और उसका हरा रंग बना रहता है. इसके बाद मटर को तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे पकने की प्रक्रिया रुक जाती है.

फिर से सुखाना न भूलें

ठंडे पानी से निकालकर मटर को फिर से कपड़े पर फैलाएं और पूरी तरह सूखने दें. यहां जल्दबाजी न करें, जितनी अच्छी तरह सूखेंगी, उतनी लंबे समय तक चलेंगी.

सही तरीके से स्टोर करना

सूखी मटर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब इन्हें ज़िप वाले पाउच या एयरटाइट डिब्बे में भर दें. कोशिश करें कि अंदर हवा न रहे. फिर इन डिब्बों को फ्रीजर में रख दें.

कितने समय तक चलेंगी

इस तरह रखी हुई मटर आराम से 6 से 8 महीने तक खराब नहीं होती. जब भी जरूरत हो, उतनी ही मटर निकालें और सीधे सब्जी या चावल में डाल दें, अलग से गलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: Ragi Puri Recipe: दही या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें रागी पूरी, जानें बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Broccoli Chilla Recipe: स्वाद के साथ सेहत भी, घर पर बनाइए ब्रोकली चीला जो सभी को आएगा पसंद

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola