ब्लैकहेड्स हटाने के लिए अब पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर मौजूद इन 3 चीजों से बनाएं पावरफुल स्क्रब

Updated:
विज्ञापन

नाक पर जमे ब्लैकहेड्स से छुटकारा कैसे पाएं? AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DIY Blackheads Removal Scrub: नाक पर दिखने वाले ये छोटे-छोटे काले दाने देखने में भले ही मामूली लगते हों, लेकिन कई बार इनकी वजह से पूरा चेहरा अजीब सा लगने लगता है। अगर आपकी नाक पर भी ब्लैकहेड्स जमे हुए हैं, तो इन्हें बार-बार दबाने की बजाय घर पर इस सिंपल स्क्रब को जरूर ट्राई करके देखें.

विज्ञापन

DIY Blackheads Removal Scrub: क्या आपने कभी अपनी नाक को गौर से आइने में देखने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो सबसे पहले जाकर एक बार आइने में जरूर ध्यान से देखने की कोशिश कीजिये. हो सकता है कि आपको अपनी नाक पर छोटे छोटे काले दाने दिखाई दें. इन काले दानों को हम ब्लैकहेड्स भी कहते हैं. नाक पर दिखाई देने वाले ये ब्लैकहेड्स हमारे पूरे लुक को अफेक्ट करते हैं. जब हमारी स्किन का नेचुरल ऑयल, धूल मिट्टी और डेड स्किन सेल्स छोटे छोटे छेदों में जमा होने लगती है, तो हवा लगने की वजह से वह काली पड़ जाती है.

विज्ञापन

अगर आपकी नाक पर भी ये ब्लैकहेड्स हैं तो आपको कभी भी इन्हें नाखूनों से दबाकर या खींचकर निकालने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे पर हमेशा के लिए दाग रह सकते हैं. अगर आप भी इन ब्लैकहेड्स से नैचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके घर पर ही मौजूद हैं और इनका इस्तेमाल करके आप घर पर ही एक बहुत ही बेहतरीन स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी नाक पर जमे ब्लैकहेड्स काफी आसानी और बिना किसी दर्द के क्लीन हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस स्क्रब को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

easy diy blackheads removal scrub
easy diy blackheads removal scrub

स्क्रब बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

इस स्क्रब को घर पर बनाने के लिए आपको बाजार से कोई भी महंगी चीज खरीदकर लाने की जरुरत नहीं पड़ने वाली है. इसे बनाने के लिए आपको घर पर ही मौजूद नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  1. ओट्स पाउडर: 1 चम्मच, क्योंकि यह स्किन से गंदगी को हटाने का काम करता है.
  2. शहद: 1 चम्मच, यह स्किन को सॉफ्ट रखता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है.
  3. एलोवेरा जेल: 1 चम्मच, यह स्किन को ठंडक देता है.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • ओट्स, शहद और एलोवेरा जेल की मदद से इस स्क्रब को घर पर भी बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच ओट्स पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें. अब इन तीनों को अच्छे से मिला लें ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए.
  • अब इस स्क्रब लगाने से पहले अपने चेहरे को थोड़े गुनगुने पानी से धो लें. आप चाहें तो एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर 2 मिनट के लिए नाक पर रख सकते हैं. इससे पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स आसानी से बाहर निकल आएंगे.
  • अब इस पेस्ट को अपनी नाक पर अच्छे से लगाएं और फिर उंगलियों की मदद से 3 से 4 मिनट तक गोल गोल घुमाते हुए बिलकुल हल्के हाथ से मसाज करें. नाक को जोर जोर से रगड़ना नहीं है, वरना आपकी स्किन छिल भी सकती है.
  • अच्छे से मसाज करने के बाद इसे 2 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें.

ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola