Diwali Special Kheer Recipe: इस दिवाली पूरी-सब्जी के साथ ट्राई करें स्पेशल खीर, खाने के बाद घुल जाएगा प्यार का मिठास

kheer recipe (AI image)
Diwali Special Kheer Recipe: दिवाली में शाम में बनाना चाहते हैं कुछ मीठा तो ट्राई करें ये टेस्टी दिवाली स्पेशल खीर. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
Diwali Special Kheer Recipe: दिवाली की शाम में हर घर दीयों की रोशनी, खुशियों और स्वादिष्ट खाने की खुशबू से महक उठता है. ऐसे में अगर आप दिवाली की शाम में पूरी और सब्जी के साथ कुछ मीठा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस बार ट्राई करें दिवाली स्पेशल खीर. चाहे घर में मेहमान आए हो या आप परिवार के साथ मिलकर जश्न मना रहे हो, ये खीर की रेसिपी आपके डिनर के लिए परफेक्ट रहेगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से दिवाली स्पेशल खीर बनाने की आसान रेसिपी.
दिवाली स्पेशल खीर बनाने की सामग्री क्या है?
- दूध – 1 लीटर
- खीर का चावल – आधा छोटा कप
- चीनी – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत के अनुसार
- केसर – कुछ धागे दूध में भिगोए हुए
- ड्राई फ्रूट्स – 4-5 चम्मच कटे हुए
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह
यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि
दिवाली स्पेशल खीर बनाने की विधि क्या है?
- खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 20–25 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबालें, जब उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें.
- इसके बाद इसमें भीगे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे दूध नीचे न गिरें. लगभग 25–30 मिनट तक चावल को दूध में पकने दें जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए.
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं.
- पकने के बाद इसमें केसर के धागे डालें और ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आपकी दिवाली स्पेशल खीर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










