ePaper

Diwali Special Suran Ki Sabji Recipe: बिना लहसुन-प्याज के बनाएं दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी, नोट करें बनाने की आसान रेसिपी

Updated at : 20 Oct 2025 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
suran ki sabji recipe

suran ki sabji recipe (AI Image)

Diwali Special Suran Ki Sabji Recipe: दिवाली के दिन हर घर में सूरन की सब्जी बनाई जाती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बिना लहसुन-प्याज के सूरन की सब्जी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Diwali Special Suran Ki Sabji Recipe: आज दीपावली का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार सिर्फ रोशनी और रंग-बिरंगी लाइट्स तक ही नहीं, बल्कि खाने-पीने और स्वादिष्ट डिश बनाने का भी होता है. दिवाली के दिन हर घर में पूजा के बाद रसोई में तरह-तरह की डिश बनाई जाती हैं. जिनमें मिठाइयों के साथ खास तरह की सब्जियां और खाने की चीजें भी बनती हैं. सूरन की सब्जी दिवाली के शुभ अवसर पर हर घर में बनाने की खास परंपरा है. ऐसे में अगर आप भी दिवाली के खास मौके पर स्वादिष्ट, मसालेदार और बिना लहसुन-प्याज के सूरन की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. 

सूरन की सब्जी बनाने की सामग्री क्या है? 

  • सूरन – 500 ग्राम
  • तेल – 3-4 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हिंग -1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – आधा  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें- Instant Coconut Barfi Recipe For Diwali: सजावट और सफाई में है बिजी, तो झटपट बनाएं दिवाली स्पेशल इंस्टेंट कोकोनट बर्फी

सूरन की सब्जी बनाने की विधि क्या है? 

  • सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इसे पानी में डालकर हल्का सा नमक और हल्दी मिलाएं. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें हिंग और जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद सूरन के टुकड़े डालें और हल्का सा भूनें. 
  • अच्छे से भून जाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर और सभी मसाले डालकर सुरन के साथ अच्छी तरह मिलाएं. बाद में कटी हुई टमाटर डालें और ढककर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 
  • जब सुरन पूरी तरह से पक जाए और मसाले अच्छे से मिल जाएं, तो गरम मसाला डालकर ऊपर से इसमें हरा धनिया से सजाएं. 
  • तैयार है गरमा-गरम सूरन की सब्जी इसे रोटी, पूरी या चावल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका

सूरन की सब्जी किस चीज के साथ सर्व करें?

इसे आप रोटी, पराठा, पूरी और चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

सूरन की सब्जी बनाने में कितना टाइम लगता है?

सामग्री तैयार करने और पकाने के बाद सूरन की सब्जी लगभग 25-30 मिनट में तैयार हो जाती है.

सूरन की सब्जी का स्वाद और मसाला बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है?

अगर आप ज्यादा मसालेदार पसंद करते हैं तो लाल मिर्च और गरम मसाले की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola