होली पर बनाएं सबकी पसंदीदा दही पापड़ी चाट, इस तरह करें तैयार
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
दही पापड़ी चाट (Canva IMAGE)
Dahi Papdi Chaat Recipe For Holi: होली के दिन बच्चों और मेहमानों को खिलाएं दही पापड़ी चाट, स्वाद चखकर खूब करेंगे तारीफ. यहां से जानिए दही पापड़ी चाट बनाने की रेसिपी.
विज्ञापन
Dahi Papdi Chaat Recipe For Holi: रंगों और खुशियों का त्योहार होली सबके लिए बहुत खास होता है. इस दिन घर पर मेहमानों आते रहते हैं. बच्चे भी इस दिन स्पेशल डिश बनाने की फरमाइश करते हैं. ऐसे में आप घर आए मेहमानों और बच्चों को कुछ चटपटा और मजेदार खिलाना चाहते हैं तो होली के दिन जरूर बनाएं दही पापड़ी चाट.
विज्ञापन
दही पापड़ी चाट बनाने के लिए क्या चाहिए?
पापड़ी के लिए
- मैदा – 1 कप
- तेल – जरूरत अनुसार
- नमक – आधा छोटा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
चाट के लिए
- उबली हुई आलू – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- उबली हुई काबुली चना – आधा कप
- दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
- हरी चटनी – आधा कप
- मीठी इमली की चटनी – आधा कप
- भुना हुआ जीरा – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सेव – 2 चम्मच
- थोड़े हरे धनिये के पत्ते (सजावट के लिए)
दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है?
- एक बर्तन में मैदा, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें. अब इसे गोल-गोल छोटे पापड़ी कट्स में काटें और कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा तल लें. अब इस निकालकर अलग रख दें.
- अब दही को अच्छे से फेंट लें जिससे ये चिकना हो जाए. हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी अलग-अलग रखें.
- चाट बनाने के लिए अब आप तैयार हुए पापड़ी को एक प्लेट में रखें. इसके ऊपर उबले आलू और चना डालें. अब फेंटा हुआ दही, हरी और मीठी चटनी डालें. ऊपर से इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च और नमक छिड़कें.
- अब आप चाट को हरा धनिया और सेव डालकर सजाएं. अब तैयार है सबको सर्व करने के लिए होली स्पेशल दही पापड़ी चाट.
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन