D नाम वाले लोगों का कैसा होता है प्रेम जीवन, जानें जीवन साथी का स्वभाव और पर्सनालिटी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jan 2023 8:20 AM

विज्ञापन

D name personality traits and love life in hindi: व्यक्ति का स्वभाव उसके नाम यानी राशि से प्रभावित होता है. नाम के पहले अक्षर से जानिए अपनी साथी की राशि और उसके स्वभाव के बारे में. यहां जानें कैसा होता है D नाम वाले लोगों का कैसा होता है प्रेम जीवन

विज्ञापन

D  name personality traits and love life in hindi:  हिन्दू धर्म के अनुसार जन्म के बाद बच्चे का नाम उसकी कुंडली के अनुसार रखा जाता है. व्यक्ति का स्वभाव उसके नाम यानी राशि से प्रभावित होता है. इस तरह राशि के अनुसार आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. ज्योतिशास्त्र के अनुसार सिर्फ नाम के पहले अक्षर से ही अपने प्रेमी या प्रेमिका के स्वभाव के बारे में आसानी से जान सकते हैं. नाम के पहले अक्षर से जानिए अपनी साथी की राशि और उसके स्वभाव के बारे में. यहां जानें कैसा होता है D नाम वाले लोगों का कैसा होता है प्रेम जीवन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है, वे बहुत मेहनती होते हैं और अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करते हैं. मेहनत से समझौता इन्हें बिल्कुल नहीं पसंद होता है.

ये लोग स्वभाव से थोड़ा ज़िद्दी होते हैं इन्हें जो काम पसंद होता है उसे करते रहते हैं चाहे उसके लिए इन्हें कष्ट ही क्यों ना उठाना पड़े. असफलता से निराश होते हैं लेकिन हताश नहीं.

सुंदर और आकर्षित होते हैं D नाम के लोग

D नाम के लोग अक्सर सुंदर और आकर्षित होते हैं. प्यार तो कर लेते हैं पर निभाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इन जातकों की एक बात अच्छी होती है, वह जिससे प्यार करते हैं सच्चा ही करते हैं और जीवनभर उस व्यक्ति का साथ निभाते हैं.

प्यार का ख्याल रखते हैं D नाम के लोग

अपने प्यार का ख़्याल रखना, हर हाल में उसे पाना और उसकी ख़ुशी के लिए अपनी ख़ुशी तक कुर्बान कर देना जैसी आदतें आपमें हैं. आपके लिए प्यार में पूर्ण रूप से समर्पण काफ़ी मायने रखता है. यदि प्यार नहीं मिल पा रहा, तो उसे पाने की ज़िद आपको कुछ भी कर गुज़रने के लिए प्रेरित करती रहती है.रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते D नाम के लोग.

रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते D नाम के लोग

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्यार को लेकर काफी जिद्दी होते हैं . जो इन्हें पसंद हो, उन्हें पाने के लिए या फिर उनसे रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. रिश्तों के मामले में इन पर अविश्वास करना बेवकूफी होगी. इनके जीवन में प्रेम और पारिवारिक रिश्तों का महत्व बहुत ज्यादा है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola