ePaper

Crispy Potato Wedges Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और कुरकुरे पोटैटो वेजेस

Updated at : 19 Jun 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Crispy potato wedges recipe Potato wedges for breakfast

Crispy Potato Wedges Recipe: अब घर पर बनाएं कुरकुरी और टेस्टी पोटैटो वेजेस, ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी.

विज्ञापन

Crispy Potato Wedges Recipe: अगर आप सुबह-सुबह कुछ टेस्टी और फटाफट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो क्रिस्पी पोटैटो वेजेस आपके लिए एक Quick breakfast ideas हो सकता हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली यह रेसिपी ब्रेकफास्ट या ईवनिंग स्नैक दोनों में बेहतरीन लगती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट यह डिश घर पर बहुत ही कम समय और सामग्री में तैयार की जा सकती है.

Crispy Potato Wedges Recipe: क्रिस्पी पोटैटो वेजेस रेसिपी

Potato Benefits
Potato benefits

सामग्री (Ingredients)

  • मध्यम आकार के आलू – 4
  • कॉर्नफ्लोर – 3 टेबलस्पून
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (कुरकुरापन के लिए)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • ओरिगेनो – 1/2 टीस्पून
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – फ्राई करने के लिए
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून (वैकल्पिक)

How to Make Crispy Potato Wedges: क्रिस्पी पोटैटो वेजेस रेसिपी

How to make crispy potato wedges

सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर उसके लंबे टुकड़े काट लें (जैसे वेजेस के आकार में). अब इन्हें नमक डालकर हल्का उबाल लें ताकि ये थोड़ा नरम हो जाएं लेकिन पूरी तरह से पकें नहीं. उबले हुए आलू को एक बाउल में निकालें और ठंडा होने दें. फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, ओरिगेनो, नींबू का रस और नमक मिलाएं. अब इसमें कॉर्नफ्लोर और चावल का आटा डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे मसाले और आटा आलू पर अच्छे से कोट हो जाएं.अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और आलू के टुकड़ों को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें. तले हुए वेजेस को पेपर टॉवल पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. इन्हें गरमा-गरम टोमैटो केचप या मेयोनीज़ के साथ परोसें.

टिप्स:

  • आलू को ओवरकुक न करें वरना वेजेस टूट सकते हैं.
  • ज्यादा हेल्दी ऑप्शन चाहिए तो आप इन्हें एयर फ्राई या बेक भी कर सकते हैं.
  • मसालों में आप अपनी पसंद के अनुसार हर्ब्स भी मिला सकते हैं.

क्रिस्पी पोटैटो वेजेस एक ऐसी झटपट बनने वाली डिश है जिसे आप अपने Breakfast Recipes में भी शामिल कर सकते हैं और Evening Snacks के साथ भी. जब मन हो कुछ चटपटा खाने का, तो बिना सोचे बनाएं ये टेस्टी स्नैक. बच्चों की टिफिन में भी ये एक बेस्ट ऑप्शन है.

Also Read: Potato Wafers Recipe: घर पर अचानक आ गए है मेहमान तो झटपट बनायें ये पोटैटो वैफर

Also Read: Green Chutney Pulao: पुदीना-धनिया चटनी से बनाएं टेस्टी हरियाली पुलाव

Also Read: Best Time to Add Hing: हींग कब डालें- तड़का लगाते समय या बाद में? बेहतर स्वाद के लिए जानें सही तरीका

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola