ePaper

चाय के साथ बनाएं कुरकुरे और खुशबूदार लहसुन पत्ता पकौड़े, दादी-नानी की खास देसी रेसिपी

Updated at : 08 Feb 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Hara Lehsun Patta Pakora Green Garlic Pakoda

कुरकुरे लहसुन पत्ता पकौड़े रेसिपी

शाम की चाय के लिए बनाएं कुरकुरे और खुशबूदार लहसुन पत्ता पकौड़े - आसान सामग्री, झटपट विधि और देसी स्वाद से भरपूर यह स्नैक हर किसी को पसंद आएगा.

विज्ञापन

अक्सर घर में पकौड़े के नाम पर आलू-प्याज के पकौड़े बनाएं जाते हैं. अगर आप प्याज़-आलू पकौड़ों से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह देसी रेसिपी जरूर ट्राइ करें. लहसुन पत्ता पकौड़े (Green Garlic Pakoda) ऐसा देसी स्नैक है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाजवाब माना जाता है. सर्दियों के मौसम में खास तौर पर मिलने वाले लहसुन के हरे पत्ते सुगंध से भरपूर होते हैं बल्कि पेट के लिए भी सही रहता हैं.

लहसुन पत्ता पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • लहसुन के कौरे हरे पत्ते – 1 कप (बारीक कटे हुए अगर बच्चे नहीं खाते तो पेस्ट बना लें)
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच (अधिक कुरकुरेपन के लिए)
  • प्याज़ – 1 (पतला कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – थोड़ा सा
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए
लहसुन पत्ता पकौड़े (Green Garlic Pakora) बनाने की रेसिपी
लहसुन पत्ता पकौड़े (green garlic pakora) बनाने की रेसिपी

लहसुन पत्ता पकौड़े (Green Garlic Pakora) बनाने की रेसिपी

सबसे पहले लहसुन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें.

एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा डालें. अब इसमें कटे या पिसे हुए लहसुन पत्ते, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाएं. ऊपर से नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें बैटर ज्यादा पतला न हो.

कढ़ाही में तेल गरम करें. जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो बैटर से छोटे-छोटे हिस्से डालकर पकौड़े तलें. पकौड़ों को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. टिश्यू पेपर पर निकालें.

गरमागरम लहसुन पत्ता पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Broccoli Stir Fry Recipe: 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली स्टर फ्राई – Weight Loss डाइट के लिए परफेक्ट

यह भी पढ़ें: Baby Potato Fry Recipe: खाते ही रह जाएंगे खाने वाले – एक बार ज़रूर बनाएं ये चटपटे बेबी पोटैटो फ्राई

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola