ePaper

Broccoli Stir Fry Recipe: 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली स्टर फ्राई - Weight Loss डाइट के लिए परफेक्ट

Updated at : 27 Jan 2026 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Broccoli Stir Fry Recipe: 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली स्टर फ्राई - Weight Loss डाइट के लिए परफेक्ट

ट्राइ करें वजन घटाने के लिए परफेक्ट ब्रोकली स्टर फ्राई रेसिपी, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है. कम तेल में बनी यह हेल्दी और टेस्टी डिश डाइट फॉलो करने वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

Broccoli Stir Fry Recipe: बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते हर कोई चाहता है ऐसा खाना जो जल्दी बने, स्वादिष्ट हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. ब्रोकली स्टर फ्राई (Broccoli Stir Fry) ऐसी ही एक रेसिपी है, जो कम तेल में तैयार होती है और पोषण से भरपूर होती है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. खास बात यह है कि इसे आप लंच, डिनर या फिर साइड डिश के तौर पर आसानी से बना सकते हैं.

Broccoli Stir Fry Recipe: नोट करें ब्रोकली स्टर फ्राई बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • ब्रोकली – 1 मध्यम आकार (फ्लोरेट्स में कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज – 1 छोटा (स्लाइस किया हुआ)
  • शिमला मिर्च – 1/2 कप (वैकल्पिक)
  • सोया सॉस – 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तिल का तेल या रिफाइंड तेल – 1–2 चम्मच

ब्रोकली स्टर फ्राई बनाने की विधि

Broccoli Stir Fry Recipe: नोट करें ब्रोकली स्टर फ्राई बनाने की आसान रेसिपी
Broccoli stir fry recipe: नोट करें ब्रोकली स्टर फ्राई बनाने की आसान रेसिपी

सबसे पहले ब्रोकली को हल्के नमक वाले गर्म पानी में 2–3 मिनट ब्लांच कर लें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे इसका हरा रंग और कुरकुरापन बना रहता है.
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें लहसुन और अदरक डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 1–2 मिनट स्टर फ्राई करें.
अब ब्रोकली डालें और लगातार चलाते हुए 2–3 मिनट पकाएं. इसके बाद सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. गैस बंद कर दें और गरमा-गरम सर्व करें.

ब्रोकली स्टर फ्राई के फायदे

  • ब्रोकली में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इससे इम्युनिटी बढ़ती हैं.  
  • यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती होती हैं.
  • कम कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होती हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती हैं.
  • ब्रोकली में मौजूद फाइबर आंतों की सेहत सुधारता है.

ब्रोकली स्टर फ्राई को अपनी डेली डाइट में शामिल करें और सेहत के साथ स्वाद का भी मजा लें.

यह भी पढ़ें: Baby Potato Fry Recipe: खाते ही रह जाएंगे खाने वाले – एक बार ज़रूर बनाएं ये चटपटे बेबी पोटैटो फ्राई

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola