मेहमान करेंगे जमकर तारीफ, जब ऐसे बनाएंगे कॉर्न पनीर की सब्जी

कॉर्न पनीर की सब्जी (AI Image)
Corn Paneer Sabji Recipe: कम मेहनत में कुछ टेस्टी बनाना है तो जरूर ट्राई करें कॉर्न पनीर की सब्जी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कॉर्न पनीर की सब्जी को तैयार करने का तरीका.
Corn Paneer Sabji Recipe: घर पर आने वाले हैं मेहमान और आप पनीर की कोई डिश बनाने का सोच रहे हैं तो कॉर्न पनीर की सब्जी बना सकते हैं. ये मासलेदार सब्जी को आप रोटी, नान या पुलाव के साथ सर्व करें. इस सब्जी में कॉर्न का क्रंच और पनीर की सॉफ्टनेस का मेल खाने में मजेदार लगता है. इसे खाने के बाद आपके मेहमान जरूर खुश हो जाएंगे.
कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- स्वीट कॉर्न- 1 कप
- पनीर- 1 कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- प्याज- 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर- 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- काजू- 4-5
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- तेल- 2-3 बड़े चम्मच
कॉर्न पनीर की सब्जी को कैसे तैयार करें?
- कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉर्न को उबाल लें. पानी छानकर इसे अलग रख दें.
- काजू को भी थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें और पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें. टमाटर का पेस्ट डालें और पकाएं.
- अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप काजू का पेस्ट डाल दें. मसालों को तेल छोड़ने तक पका लें. अब उबला हुआ कॉर्न और पनीर के टुकड़े डालकर मिला लें. थोड़ी देर पानी डालकर पका लें. ऊपर से गरम मसाला डाल दें. इसके बाद धनिया पत्ती को डाल दें और गरमा-गरम परोसें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




