Corn Cheese Balls: घर पर बनाएं होटल जैसा ये टेस्टी क्रिस्पी स्नैक्स 

Updated:
विज्ञापन
corn cheese balls

corn cheese balls (ai image)

Corn Cheese Balls: अगर आप झटपट, कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो कॉर्न चीज बॉल्स एक बढ़िया ऑप्शन है. ये रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगी. ऐसे में आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में.

विज्ञापन

Corn Cheese Balls: अगर आप कुछ झटपट, कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक की तलाश में हैं, तो कॉर्न चीज बॉल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये मकई के दाने, चीज और हल्के मसालों से अंदर से मलाईदार और बाहर से क्रिस्पी बनती हैं. जो बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब पसंद आती हैं. आप इसे शाम की चाय के साथ हो या किसी पार्टी में स्टार्टर के तौर पर बनाकर सबका सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे घर पर बनाने के बारे में. 

कॉर्न चीज बॉल्स बनाने की सामग्री 

  • उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1 कप
  • मोजेरेला चीज -1 कप
  • आलू – 2 उबले हुए 
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच   
  • धनिया पत्ता (बारीक कटा) – 2 कलियां 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच 
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप 
  • तेल – तलने के लिए 

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

कॉर्न चीज बॉल्स बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में उबला हुआ स्वीट कॉर्न, चीज, उबले मैश किए हुए आलू डालें. 
  • अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर सभी चीज को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद सा आटा बना लें. 
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें, फिर हर बॉल को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेट लें. 
  • इसके बाद अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर इसे मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक अच्छे से तलें. 
  • तैयार हुए क्रिस्पी कॉर्न चीज बॉल्स को हरे चटनी, टमैटो केचप या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola