Coriander Tomato Chutney: धनिया-टमाटर से बनाएं ये टेस्टी चटनी, झटपट ऐसे करें तैयार

Updated at : 09 Dec 2025 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Coriander Tomato Chutney

Coriander Tomato Chutney ( AI Image)

Coriander Tomato Chutney: लंच या डिनर में आप भी स्वादिष्ट धनिया-टमाटर की चटनी को बना सकते हैं. आप इसे रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं धनिया-टमाटर की चटनी की रेसिपी

विज्ञापन

Coriander Tomato Chutney: खाने की थाली में धनिया पत्ती से बनी चटनी मिल जाए तो खाना खाने का मजा दोगुना हो जाता है. चटनी का चटपटा स्वाद सिंपल से खाने को भी मजेदार बना देता है.  आप भी चटनी खाने के शौकीन हैं और हर बार नई चटनी की तलाश में रहते हैं तो इस आर्टिकल में आप धनिया-टमाटर की चटनी की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इस चटनी का लाजवाब स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. इस चटनी की खास बात यह है कि कम चीजों की मदद से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. आपने अगर एक बार इसका स्वाद चख लिया तो ये चटनी आपकी फेवरेट बन जाएगी. लंच या डिनर की थाली में आप इस चटनी को सर्व करें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं धनिया-टमाटर की चटनी बनाने की आसान विधि. 

धनिया-टमाटर की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर- 2
  • धनिया पत्ती- 1 कप 
  • लहसुन की कलियां- 3-4 
  • हरी मिर्च- 2 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- जरूरत के अनुसार

धनिया-टमाटर की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • धनिया-टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब आप धनिया पत्ती को भी अच्छे से धो लें. हरी मिर्च को भी काट लें. इसके बाद आप टमाटर, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को मिक्सी जार में डाल दें. 
  • इसके बाद आप लहसुन को भी मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा सा पानी डालें और बारीक पीस लें. 
  • मिक्सी जार से आप मिश्रण को बाहर एक कटोरे में निकाल लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक को डालें और अच्छे से मिला लें. इस तरह से आसानी से आप धनिया-टमाटर की चटनी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sweet Tomato Chutney: घर पर बनाएं टमाटर की मजेदार मीठी चटनी, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े करेंगे फिर से बनाने की डिमांड

यह भी पढ़ें: Peanut Chutney Recipe: कम मेहनत में पाएं बेहतरीन स्वाद, झटपट बनाएं ये साउथ इंडियन स्टाइल पीनट चटनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola