सफेद साड़ी के साथ ये ब्लाउज कलर्स लगेंगे कमाल, आप भी करें ट्राई 

Updated:
विज्ञापन
सफेद साड़ी के साथ ये ब्लाउज कलर्स लगेंगे कमाल, आप भी करें ट्राई 

Contrast Blouse Ideas With White Saree: फेस्टिव फंक्शन हो, ऑफिस पार्टी या कोई खास मौका सही रंग का ब्लाउज आपके लुक को खास बना सकता हैं. आइए जानें किन रंगों के ब्लाउज के साथ आप अपनी व्हाइट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं.

विज्ञापन

Contrast Blouse Ideas With White Saree: खूबसूरत सफेद साड़ी के साथ हर बार पुराने मैचिंग ब्लाउज पहनकर बोर हो चुकी हैं और अपने लुक में नया ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप सफेद साड़ी को अलग-अलग रंग के ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं. सफेद साड़ी के साथ अलग-अलग रंग के ब्लाउज ट्राई करके आप अपने लुक को ग्लैमरस और आकर्षक बना सकती हैं.

मल्टी कलर प्रिंटेड ब्लाउज 

multi colour blouse
मल्टी कलर प्रिंटेड ब्लाउज (ai image)

सफेद रंग की साड़ी के साथ आप मल्टी कलर प्रिंटेड ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं. अलग-अलग रंगों और प्रिंट्स का खूबसूरत मेल इस ब्लाउज डिजाइन को खास बनाता है. साड़ी के साथ ये ब्लाउज आपका लुक भी यूनिक बनाता है. आप इसमें फ्लोरल या जियोमेट्रिक प्रिंट को चुन सकती हैं. 

रेड ब्लाउज विद गोल्डन वर्क 

red blouse
रेड ब्लाउज विद गोल्डन वर्क  (ai image)

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो रेड ब्लाउज विद गोल्डन वर्क एक अच्छा ऑप्शन है. सफेद साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाता है, जिससे आपका पूरा लुक निखरकर सामने आता है. इसे आप किसी खास फंक्शन के मौके पर पहन सकती हैं. सिंपल ज्वेलरी के साथ आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं. 

डार्क पिंक ब्लाउज पहनें

dark pink blouse white saree
डार्क पिंक ब्लाउज (ai image)

व्हाइट साड़ी के साथ डार्क पिंक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन स्टाइलिश लुक देता है. इसमें आप बोट नेक, हाई नेक, पफ स्लीवस या स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन को पहन सकती हैं. इसके साथ आप गोल्डन, सिल्वर, पर्ल या स्टोन एक्सेसरीज को पहन सकती हैं. 

ग्रीन ब्लाउज को करें ट्राई

green blouse white saree
ग्रीन ब्लाउज (ai image)

व्हाइट साड़ी के साथ आप हरे रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. लुक को सुंदर बनाने के लिए प्लेन ग्रीन ब्लाउज के बजाय आप एम्ब्रॉयडरी ग्रीन ब्लाउज को पहनें. हल्की गोल्ड ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ ये स्टाइल फेस्टिव फंक्शन, पूजा या किसी खास मौके के लिए परफेक्ट बन जाता है. 

ये भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स

ये भी पढ़ें: Engagement Outfit Ideas: सगाई पर पाएं रॉयल और ग्लैमरस लुक, जानें कौन-से आउटफिट्स हैं इस सीजन के ट्रेंड में

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola