लंच में करना है कुछ नया ट्राई, तो झटपट बना लें कोकोनट मिल्क पुलाव

Coconut Milk Pulao: कोकोनट मिल्क पुलाव बहुत ही मजेदार डिश है. अगर आपने इसका स्वाद नहीं चखा है तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें. यह डिश आपको खूब पसंद आएगा.
Coconut Milk Pulao: नारियल के लड्डू और नारियल की चटनी समेत इससे बनी कई चीजों का स्वाद आपने चखा होगा. आज हम आपको नारियल के दूध से बनने वाली एक मजेदार डिश की बहुत आसान रेसिपी बताएंगे. इस डिश का नाम नारियल के दूध में बना पुलाव है. इसे घर के सभी लोग स्वाद लेकर खाएंगे और बार-बार इसकी डिमांड भी करेंगे. कोकोनट मिल्क पुलाव का स्वाद आपको इतना पसंद आएगा कि हर वीकेंड पर आप इसे बनाकर सभी को सर्व करेंगे. अब आपको कोकोनट मिल्क पुलाव बनाने की रेसिपी बताते हैं.
कोकोनट मिल्क पुलाव बनाने की सामग्री
- बासमती राइस – 2 कटोरी
- कोकोनट मिल्क – 750 मि.ली
- काजू – 2 टेबल स्पून
- किशमिश – 1 टेबल स्पून
- घी – 3 टेबल स्पून
- तेजपत्ता – 2
- दालचीनी – 2 टुकड़े
- लौंग – 3
- इलायची – 2
- जीरा – 1 टीस्पून
- चीनी – 1 टीस्पून
- हरा धनिया – ½ कप
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना
कोकोनट मिल्क पुलाव बनाने की विधि
- कोकोनट मिल्क पुलाव बनाने के लिए पहले चावल को पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें.
- तय समय पर चावल को धोकर इसका पानी छान लें.
- एक बर्तन में घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें काजू और किशमिश को एक एक करके फ्राई कर लें.
- इस फ्राई किए गे काजू किशमिश को निकालकर अलग रख लें.
- अब इस बाकी बचे घी में जीरा, लौंग, इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी को डाल दें.
- फिर आप 1 मिनट बाद इसमें नारियल का दूध डालकर धीमी आंच पर पकने दें.
- दूध में उबाल आने पर इसमें चावल डालकर धीमी आंच पर ढक कर पकने दें.
- ध्यान रहे कि बीच-बीच में आप इस चावल को चलाते रहें.
- चावल पक जाने पर गैस बंद कर दें और उसके ऊपर से भुने हुए काजू, किशमिश, चीनी और हरा धनिया डालकर चावल को हल्के हाथों से मिला लें.
- कद्दूकस किए हुए कच्चे नारियल भी कोकोनट मिल्क पुलाव में आप मिला सकते हैं.
- अब अंत में आप इस राइस को गरमा गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Pudina Pulao Recipe: चावल को दें नया ट्विस्ट, इस सिंपल रेसिपी से फटाफट बना लें पुदीना पुलाव
यह भी पढ़ें: Kashmiri Pulao Recipe: मेहमानों के लिए घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल जायकेदार कश्मीरी पुलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










