Christmas 2022 Recipe: क्रिसमस में घर पर बनाएं स्वादिष्ट अनरसा, जानें बेहद आसान रेसिपी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Dec 2022 7:38 AM
Christmas 2022 Recipe: रविवार को 25 दिसंबर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. क्रिसमस में केक के अलावा झारखंड में अनरसा बनाने का प्रचलन भी है. चावल से बने इस स्वीट डिश को लोग काफी पसंद करते हैं. यहां देखें अनरसा बनाने की विधि
Christmas 2022 Recipe: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है. रविवार को 25 दिसंबर ये त्योहार मनाया जाएगा. क्रिसमस में केक के अलावा झारखंड में अनरसा बनाने का प्रचलन भी है. चावल से बने इस स्वीट डिश को लोग काफी पसंद करते हैं, और जो लोग इस पकवान के बारे में नहीं जानते उनके लिए हम लेकर आए हैं इसकी रेसिपी, जो काफी आसान है.
अनरसा बनाने के लिए सामग्री
चावल = डेढ़ कप, नये चावल, छोटे साइज के
शक्कर = आधा कप, पिसी हुई
दूध = 1/3 कप
तिल = दो बड़े चम्मच
देशी घी = दो बड़े चम्मच
घी = तलने के लिए
चावल के अनरसे बनाने की विधि (How to make Rice Anarsa)
चावल के अनरसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को साफ करके धो लें और फिर उन्हें 3 दिनों के लिए भिगो दें. लेकिन चावलों को भिगोते समय इस बात का ध्यान रखें कि हर 24 घंटे के बाद आपको इनका पानी बदलना हैं.
3 दिन के बाद चावलों को एक बार और धो लें और फिर उनका पानी निकाल कर उन्हें किसी छायादार जगह पर सूती कपड़े के ऊपर फैला दें. जब चावलों का सारा पानी सूख जाए लेकिन वे नम बने रहें तो उन्हें मिक्सर में पीसकर छान लें.
अब एक बाउल में चावल का आटा, शक्कर का पाउडर, दूध और घी को आपस में मिला लें और थोड़ा सा सख्त आटा गूंध लें. अगर जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं.
आटे को अच्छी तरह से गूंधने के बाद इसे गीले कपड़े से ढ़क कर 12 घंटे के लिए रख दें.
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और दोनों हाथों की हथेली से थोडा सा चपता कर लें और फिर इन्हें तिल के ऊपर रख कर घुमा लें जिससे कि उनके चारों और तिल लिपट जाए और इसके बाद एक कढ़ाही में घी गर्म करें.
घी गर्म होने पर गैस को मीडियम कर दें और उसमें अनरसे को डाल कर अलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
लीजिएगा अब आपकी अनरसे की स्वादिष्ट मिठाई बनकर तैयार है चाहें तो आप इन्हें गरमागर्म खाएं और चाहें तो एयर टाइट बर्तन में रख कर 15 दिनों तक इस्तेमाल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










