Christmas 2022 Gift Ideas: क्रिसमस पर भूलकर भी ना करें इन चीजों को गिफ्ट, हो सकता है बड़ा नुकसान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2022 4:38 PM

विज्ञापन

Christmas 2022 Gift Ideas: क्रिसमस का त्योहार रविवार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा. आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देंगे जो कि कभी गलती से भी किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए. आइए जानें क्रिसमस के मौके पर अपनों को किन चीजें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

Christmas 2022 Gift Ideas: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है. रविवार 25 दिसंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर दुनिया भर के लोग एक दूसरे को तोहफा देते हैं. लोग एक दूसरी की जरूरत के हिसाब से गिफ्ट करते हैं. क्रिसमस गिफ्ट की बात करें तो लोगों को काफी कंफ्यूजन होती है कि क्या गिफ्ट करना चाहिए. ऐसे में आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देंगे जो कि कभी गलती से भी किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए. आइए जानें क्रिसमस के मौके पर अपनों को किन चीजें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए.

धारदार चीजें

क्रिसमस या किसी भी त्योहार में अपनों को गिफ्ट के तौर पर कभी भी ऐसी वस्तु नहीं देनी चाहिए जजो धारदार होती हैं, खासतौर से चाकू, तलवार या कोई अन्य सामान. इन वस्तुओं से आपको अपने बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है.

रूमाल

क्रिसमस के मौके पर ये ध्यान रखें कि किसी भी रिश्तेदार या दोस्त को रूमाल गिफ्ट नहीं करें. इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है. इसके साथ ही आपस में झगड़ा भी हो सकता है.

परफ्यूम

इसके अलावा क्रिसमस में परफ्यूम के गिफ्ट करना भी नुकसानदेह हो सकता है. मान्यता है कि परफ्यूम गिफ्ट करने से आपसी संबंध में टकराव होने लगता है.

एक्वेरियम या पानी से जुड़ी चीजें

क्रिसमस के मौके पर पानी से जुड़ी चीजें खासकर एक्वेरियम गिफ्ट नहीं करना चाहिए. क्वेरियम, पानी वाला कोई शो पीस, वाटर बोतल, कुंड यह सारी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए. ऐसा कहते हैं ये चीजें तोहफे में देने से आर्थिक समस्या या पैसों की कमी व्यक्ति के जीवन में आ जाती हैं.

कैश

कई बार आप अपने बच्चों को कैश दे देते हैं ताकि अपने पसंद से अपना गिफ्ट खरीद सके या दोस्तों के साथ पार्टी कर लें. लेकिन क्रिसमस (Christmas 2022) के मौके पर किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए कहते हैं. इससे आपकी जिंदगी में पैसों की तंगी आ सकती है. ऐसे में आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं लेकिन कैश नहीं देना चाहिए.

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola