बप्पा के लिए इस बार बनाएं कुछ खास, घर पर ऐसे तैयार करें चॉकलेट मोदक

Updated:
विज्ञापन

PC: चॉकलेट मोदक (AI Generated)

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक का भोग. आसान रेसिपी से घर पर ही बनाएं ये स्पेशल मिठाई.

विज्ञापन

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. पूजा के साथ-साथ भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. मोदक को गणपति जी का प्रिय भोग माना जाता है, इसलिए इस दिन घर पर मोदक बनाने की खास तैयारी रहती है.

विज्ञापन

अगर आप इस बार पारंपरिक मोदक से कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेट मोदक ट्राई कर सकती हैं. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं घर पर चॉकलेट मोदक बनाने की आसान रेसिपी.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच दूध
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू-बादाम
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • सजाने के लिए थोड़े चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स

यह भी पढ़ें: बंगाल की फेमस प्लास्टिक चटनी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Chocolate Modak Recipe: ऐसे बनाएं चॉकलेट मोदक

1

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें. अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें. दोनों को धीमी आंच पर कुछ देर चलाते हुए मिलाएं.

2

ध्यान रखें कि मिश्रण को तेज आंच पर न पकाएं, वरना मिल्क पाउडर नीचे से चिपक सकता है. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें.

3

मिश्रण को चिकना बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध डाल सकते हैं. इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़कर एक जगह इकट्ठा होने न लगे.

4

जब चॉकलेट का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें बारीक कटे काजू-बादाम और इलायची पाउडर डाल दें. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें.

5

अब मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें, क्योंकि हल्का गर्म मिश्रण मोदक के आकार में आसानी से तैयार हो जाता है.

6

अब मोदक का सांचा लें और उसके अंदर हल्का सा घी लगा दें. इससे मिश्रण सांचे में चिपकेगा नहीं. चॉकलेट के मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर सांचे में अच्छी तरह भरें. ऊपर से दबाकर उसे सेट करें और फिर सांचा खोल दें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी मोदक तैयार कर लें.

7

मोदक तैयार होने के बाद आप इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से सजा सकती हैं. ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, नारियल या छोटे चॉकलेट चिप्स लगाए जा सकते हैं.

बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाए गए इन चॉकलेट मोदक को भोग की थाली में शामिल किया जा सकता है. खासकर बच्चों के लिए यह पारंपरिक मिठाई से थोड़ा अलग और मजेदार विकल्प रहेगा. इसे बनाते समय मिठास अपनी पसंद के अनुसार रख सकती हैं, क्योंकि कंडेंस्ड मिल्क पहले से मीठा होता है.

अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के लिए कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की सोच रही हैं, तो चॉकलेट मोदक जरूर ट्राई करें. कम सामग्री और आसान तरीके से बनने वाली यह मिठाई त्योहार की मिठास को और बढ़ा देगी.

यह भी पढ़ें: न चावल भिगोने की टेंशन, न दाल की मेहनत, पोहा और सूजी से बनाएं स्पॉन्जी डोसा

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minute Cook: 20 minute

Ingredients

  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच दूध
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू-बादाम
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • सजाने के लिए थोड़े चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स

Instructions

  1. चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें. अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें. दोनों को धीमी आंच पर कुछ देर चलाते हुए मिलाएं.
  2. ध्यान रखें कि मिश्रण को तेज आंच पर न पकाएं, वरना मिल्क पाउडर नीचे से चिपक सकता है. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें.
  3. मिश्रण को चिकना बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध डाल सकते हैं. इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़कर एक जगह इकट्ठा होने न लगे.
  4. जब चॉकलेट का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें बारीक कटे काजू-बादाम और इलायची पाउडर डाल दें. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें.
  5. अब मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें, क्योंकि हल्का गर्म मिश्रण मोदक के आकार में आसानी से तैयार हो जाता है.
  6. अब मोदक का सांचा लें और उसके अंदर हल्का सा घी लगा दें. इससे मिश्रण सांचे में चिपकेगा नहीं. चॉकलेट के मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर सांचे में अच्छी तरह भरें. ऊपर से दबाकर उसे सेट करें और फिर सांचा खोल दें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी मोदक तैयार कर लें.
  7. मोदक तैयार होने के बाद आप इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से सजा सकती हैं. ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, नारियल या छोटे चॉकलेट चिप्स लगाए जा सकते हैं.