बच्चों की आनाकानी होगी बंद, उन्हें फटाफट बनाकर खिलाएं चपाती रोल
Published by : Rani Thakur Updated At : 16 Feb 2026 6:00 AM
चपाती रोल रेसिपी (Image-Gemini)
Chapati Roll Recipe: बच्चे अगर ब्रेकफास्ट में आनाकानी करते हैं तो उन्हें आप चपाती रोल बनाकर खिलाएं. बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा.
Chapati Roll Recipe: ब्रेकफास्ट में हर बच्चा कुछ नया खाने की मांग करता है क्योंकि हर दिन एक ही चीज खाकर बच्चा भी बोर हो जाता है. ऐसे में अगर आपको भी यह समझ में नहीं आ रहा कि स्पेशल क्या बनाया जाए तो आप तुरंत चपाती रोल बनाकर बच्चे को खिला सकते हैं. यह टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है. अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
चपाती रोल बनाने की सामग्री
- 2 कप आटा
- 2 टेबल स्पून दही
- स्वादानुसार नमक
- 3 कली लहसुन
- मध्यम आकार की 1 शिमला मिर्च
- 1 हरी मिर्च
- 1 मध्यम आकार की प्याज
- 1 मध्यम आकार का टमाटर
- धनिया पत्ती
चपाती रोल बनाने की विधि
- चपाती रोल बनाने के लिए पहले आटा, दही और नमक मिलाकर गूंथ लें.
- फिर इसे ढंककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- तब तक शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को बारीक काट लें.
- अब आप पैन में दो बूंद सरसों तेल डालें.
- तेल गर्म हो जाए तब फ्लेम लो कर सारी कटी हुई सब्जियां और नमक डालकर चला दें.
- ढक्कन 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गैस बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट
- इसके बाद आप आटे की बड़ी लोई लें और उससे बड़ी रोटी बेल लें.
- फिर बहुत ही सावधानी से बीच में भूनी हुई सामग्री एक सीध में डाल दें.
- अब इसे दोनों तरफ से लंबाई में लपेट दें.
- इसके बाद उसे चाकू से पीसेज में बराबर-बराबर काट दें.
- अब पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करके सभी पीसेज को पकने दें.
- अब आप इस चपाती रोल को सॉस या किसी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं .
यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी
यह भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, बच्चे खूब करेंगे पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










