Chandra Grahan 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्यों है ये खास
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 May 2023 8:00 AM
Chandra Grahan 2023: वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के दिन 5 मई 2023 शुक्रवार को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. इस घटना के दौरान चंद्रमा लाल, नारंगी, भूरा आदि दिखने लगता है.
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं.
वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के दिन 5 मई 2023 शुक्रवार को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसकी अवधि लगभग 4 घंटे और 15 मिनट की रहेगी.
चंद्र ग्रहण का समयउपच्छाया से पहला स्पर्श – 08:45 pm
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 10:53 pm
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 01:00 am, मई 06
उपच्छाया की अवधि – 04 घण्टे 15 मिनट्स 34 सेकण्ड्स
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 0.95
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. इस घटना के दौरान चंद्रमा लाल, नारंगी, भूरा आदि दिखने लगता है. इस साल पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) को लगने जा रहा है.
साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिका के कुछ हिस्सों, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत महासागर से दिखाई देगा.
ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए.
ग्रहण काल में संकल्प लेकर ग्रहण के तुरंत बाद ब्राह्मण को दान देना चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु तथा चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा और राहु का मंत्र जाप करना चाहिए.
अपनी राशि के अनुसार दान करना अत्यंत लाभदायक रहता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा.
यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण 5/6 मई 2023 को लगेगा.
यह चंद्रग्रहण रात्रि 8:44 से मध्यरात्रि उपरांत 1:02 तक लगेगा.
यह उपच्छाया चंद्रग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप में दिखाई देगा.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण तुला राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा.
यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट लंबा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










