Live Updates

Chandra Grahan LIVE Updates: साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद अब 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण

Updated:
विज्ञापन

Chandra Grahan LIVE Updates: 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 7.58 PM से शुरू हुआ और 11.25 PM मिनट पर समाप्त होगा. 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लाल दिखाई देगा इसी कारण इसे ब्लड मून (blood Moon) कहा जा रहा है. पढ़ें इस चंद्र ग्रहण के बारे में वैज्ञानिक और धार्मिक डिटेल…

विज्ञापन

Lunar Eclipse 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है अब इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा और साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा.

Lunar Eclipse 2022: ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम

ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले तुलसी के पौधे समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

ग्रहण खत्म होने के बाद ही स्नान कर लें और स्वच्छ कपड़े पहनें.

ग्रहण के खत्म होने के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन तिल और चने की दाल का दान जरूर करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.

ग्रहण समाप्त होने के बाद अपने आराध्य देव के दर्शन अवश्य करें.

Lunar Eclipse 2022: करें इन वस्तुओं का दान

चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगा है. इस दिन अन्न,दूध, फल, जूते और छाता दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार इन चीजों के दान से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है. इस दिन जरूरतमंदो, गरीबों, और ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करनी चाहिए.

पूर्णिमा पर आर्थिक समृद्धि के लिए करें पीपल वृक्ष की पूजा

हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर कच्चा दूध मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए.

Lunar Eclipse 2022: ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें दान

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः। ॐ सों सोमाय नमः। ॐ चं चंद्रमस्यै नम: ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम: ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।

Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के बार इन चीजों का करें दान

मेष राशि- चंद्र ग्रहण के बाद चावल का दान करें.

वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद दूध और दही का दान करें.

मिथुन राशि – चंद्र ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि- ग्रहण के बाद गरीबों को भोजन कराएं.

सिंह राशि- ग्रहण के बाद शक्कर का दान करें.

कन्या राशि- ग्रहण के बाद विशेष चावल का दान करें.

तुला राशि- चंद्र ग्रहण के बाद चांदी का दान करें.

वृश्चिक राशि- मिठाई का दान करें.

धनु राशि- चंद्र ग्रहण के बाद धनु राशि के लोग पुरोहितों को अन्न का दान करें.

मकर राशि- चंद्र ग्रहण के बाद तिल का दान करें.

कुंभ राशि- चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि के जातक पशु-पक्षियों का दाना-पानी डालें.

मीन राशि- ग्रहण के बाद चीटियों को आटा खिलाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola