ePaper
Live Updates

Chandra Grahan 2020 Date : रांची, पटना समेत इन शहरों में चंद्रग्रहण शुरू, कार्तिक पूर्णिमा पर इन राशियों को करेगा प्रभावित, 4 घंटे 18 मिनट तक नहीं किये जाएंगे शुभ कार्य

Updated at : 30 Nov 2020 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2020 Date : रांची, पटना समेत इन शहरों में चंद्रग्रहण शुरू, कार्तिक पूर्णिमा पर इन राशियों को करेगा प्रभावित, 4 घंटे 18 मिनट तक नहीं किये जाएंगे शुभ कार्य

Chandra Grahan 2020, Lunar Eclipse 2020, Date & Time, Shubh Muhurat, According To Rashi, Effects, Sutak Kal, Visible in India: सोमवार, 30 नवंबर को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला यह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा. जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा. ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में इस बार का चंद्रगहण पड़ने वाला है. ऐसे में आइये जानते हैं इसका सूतक काल समय, किस देश में दिखेगा, किस राशि के लिए है खतरनाक, क्या है ग्रहण के प्रभाव से बचने का उपाय व अन्य डिटेल के लिए बने रहे हमारे साथ..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

भारत में कौन-कौन से शहर में दिखेगा चंद्रग्रहण

भारत के कुछ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों से में उपछाया चंद्रग्रहण दिखने वाला है. ड्रिकपंचांग के अनुसार, इसे आंशिक रूप से पटना, रांची, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर समेत अन्य स्थानों पर देखा जा सकता है.

  • झारखंड के बोकारों जिला में 22 मिनट 48 सेकेंड दिखेगा ग्रहण

  • वराणसी में 13 मिनट 7 सेकेंड ही दिखई देखा चंद्र ग्रहण

  • उत्तर प्रदेश के बलिया में 18 मिनट 39 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

वृषभ राशि खतरनाक आज का चंद्रग्रहण

साल के अंतिम चंद्र ग्रहण पर वृषभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. अत: जिन जातकों का राशि वृषभ है उन्हें ग्रहण के दौरान भोजन नहीं पकाना चाहिए, कपड़े नहीं धोने चाहिए, सब्जी व फल आदि नहीं काटना चाहिए, किसी की बुराई नहीं करना चाहिए, जीव हत्या नहीं करना चाहिए या मांस-मछली का सेवन नहीं करना चाहिए और इस दौरान शारीरिक संबंध भी नहीं बनाना चाहिए.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

पटना में 22 मिनट तक दिखाई देगा चंद्रग्रहण

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार की शाम पांच बजे से बिहार की राजधानी में चंद्रग्रहण दिखाई देगा. यहां पर 5 बजे से 5 बजकर 22 मिनट तक चंद्रग्रहण देखा जा सकता है. वहीं दिन में अपराह्न 1 बजकर 4 मिनट से ही चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर  अद्भुत संयोग

इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई न देने के कारण इसका प्रभाव और सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा. शास्त्रानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग होने से जप, तप, दान व धर्म-कर्म का लाभ कई गुणा अधिक प्राप्त होता है.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

भारत में इस चंद्र ग्रहण का असर

ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है. इसलिए ना तो यहां सूतक काल माना जाएगा और ना ही किसी तरह के कार्यों पर पाबंदी होगी. ग्रहण पर स्नान-दान करने का विशेष महत्व है.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

ग्रहण के दौरान पानी भी पीने से बचें

चंद्र ग्रहण के दौरान पानी पीने से भी बचना चाहिए. अगर आप बीमार हैं या आप गर्भवती हैं तो आप हल्का गर्म पानी पी सकते हैं. इसमें तुलसी का पत्ता डालकर जूस पी सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप सादा पानी नहीं पीना चाहते तो नारियल का पानी पी सकते हैं. सबसे बेहतर यह होगा कि आप ग्रहण से पहले ही अच्छी मात्रा में पानी पी लें.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

ग्रहण के समय मंत्र जाप करने पर पूरी होती है इच्छाएं

ग्रहण के सूतक काल को इच्छापूर्ति के लिए अच्छा माना जाता है. मान्यता हैं कि ग्रहण के दौरान इच्छा पूरी करवाने के लिए किया गया मंत्र जाप बहुत शीघ्र सफल हो सकता है.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

आपके मन पर पड़ सकता है चंद्र ग्रहण का असर

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है. कहा जाता हैं कि जब चंद्र ग्रहण होता है तो इसका सीधा असर व्यक्ति के मन पर पड़ता है.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

चंद्रग्रहण में ये पांच काम न करें

  • आज शारीरिक संबंध न बनाएं

  • भोजन ना पकाएं ना खाएं

  • कपड़े ना धोएं

  • सब्जी व फल आदि ना काटें

  • किसी की बुराई ना करें

  • किसी जीव की हत्या ना करें.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

चंद्रग्रहण के मौके पर बरते ये सावधानियां

चंद्रग्रहण के दिन विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखना चाहिए परिवार का कोई भी सदस्य चंद्रमा की ओर न देखें न ही चंद्रमा की रोशनी में बैठे

Rashifal: Kartik Purnima 2020 पर Chandra Grahan का साया, मेष से मीन राशि तक के लिए कैसा होगा आज का दिन, जानें अपना राशिफल व शुभ-अशुभ मुहूर्त

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

पांच बजकर 22 मिनट तक रहेगा चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि दोपहर एक बजकर चार मिनट से शुरू होगा जो कि शाम पांच बजकर 22 मिनट तक रहेगी चलेगा. इस बार का चंद्रग्रहण भारत सहित अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा.

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

तीन प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण

  • पहला चंद्रगहण कुल चंद्रग्रहण होता है

  • दूसरा आंशिक चंद्रग्रहण

  • और तीसरा उपच्छाया चंद्रग्रहण

1:42 PM. 30 Nov 201:42 PM. 30 Nov

चंद्रग्रहण में ये काम भूलकर भी न करें

  • किसी भी जीव की हत्या न करें

  • किसी की बुराई न करें

  • सब्जी व फल न काटें

  • भोजन न पकाएं न ही खाएं

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

कैसे दिखेगा चंद्रग्रहण

दरअसल, चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है. जो 30 नवंबर को दोपहर एक बजकर चार मिनट से शुरू होकर शाम पांच बजकर 22 मिनट तक होगी. यह कुल चार घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा, जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा. इस बार का चंद्रग्रहण भारत सहित अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

किस नक्षत्र में लगेगा चंद्रग्रहण

हिंदू कैलेंडर की मानें तो कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा तिथि यानि कल इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा. वहीं, पंचांग के अनुसार इस समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

चंद्र ग्रहण का इस राशि पर पड़ेगा प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Rashi In Hindi)

30 नवंबर का उपच्छाया चंद्र ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में लगने वाला है. जिसका नकारात्मक असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर पड़ सकता है. वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

कैसे लगता है उपछाया चंद्र ग्रहण

जब धरती की वास्तविक छाया पर ना पहुंच कर चंद्रमा उसकी उपच्छाया से ही लौट जाती है तो इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं. इस स्थिति में चांद पर धुंधली परत भी बन जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं पड़ता. आमतौर पर ऐसे ग्रहण नंगी आंखों से नहीं दिख पाते हैं.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan Visible In India)

साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल लगेगा. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है. यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि यहां जब चंद्र ग्रहण लगेगा उस समय दोपहर रहेगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

गर्भवती महिलाएं को बरतनी होंगी ये सावधानियां (Chandra Grahan Precautions During Pregnancy)

धर्म शास्त्रों के अनुसार सूतक (Sutak Kaal) चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले लग जाता है. लेकिन, क्योंकि यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण है. ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व नहीं होता है. फिर भी गर्भवती महिलाओं को निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए…

  • ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलना वर्जित होता है.

  • ऐसी मान्यता है कि इस दौरान यदि व ग्रहण देख लेंगी तो इसका सीधा और नकारात्मक असर बच्चे के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.

  • गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपने पास नुकीली चीजें रखनी चाहिए. इसके लिए वे चाकू, कैंची, सुई आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे शिशु व गर्भवती महिला की दोनों पर ग्रहण का काला साया नहीं पड़ता है.

  • हालांकि, नुकीली चीजें रखने समय यह ध्यान देना जरूरी है कि इससे शरीर के किसी अंग को हानि न पहुंचे.

  • ग्रहण के दौरान बचा हुआ खाना भी नहीं खाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि ग्रहण की हानिकारक किरणों से भोजन दूषित हो जाता है.

  • ऐसे में ग्रहण से पूर्व बचे हुए खाने में तुलसी पत्ता डालकर खाना न भूलें. हिंदू धर्म में तुलसी पत्ते का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि तुलसी पत्तों को डालने से भोजन शुद्ध हो जाता है.

  • धार्मिक मामलों के जानकारों की माने तो ग्रहण के दौरान उसके नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए तुलसी के पत्ते को जीभ में रखकर दुर्गा पाठ या हनुमान चालीसा जरूर पढें. इससे हानिकारक या फिर बुरी शक्तियां आसपास नहीं भटकती है.

  • त्वचा संबंधी रोग ना हो या ग्रहण के दुष्प्रभाव को हटाने के लिए गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण के बाद स्नान करना न भूलें.

  • बच्चे का जन्म लाल चक्रों या धब्बे के साथ हो सकते है साथ ही साथ अन्य त्वचा संबंधी रोग भी संभव है.

Chandra Grahan Precautions: गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी बरतनी होंगी ये सावधानियां, जानें ग्रहण का सही समय व इससे जुड़े सभी टोटके

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

उपछाया चंद्रग्रहण क्या होता है (Penumbral Eclipse 2020)

चन्द्रमा जब पृथ्वी की धूसर छाया से होकर गुजरता है तो इस तरह की परिस्थिति बनती है. इसे उपच्छाया चन्द्रग्रहण भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं की मानें तो उपच्छाया चन्द्रग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. ऐसे में मंदिर का पट भी इस दौरान बंद नहीं होगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

चंद्र ग्रहण का समय  (Chandra Grahan Muhurat)

ग्रहण प्रारंभ – 30 नवंबर दोपहर 1 बजकर 4 मिनट

ग्रहण मध्यकाल – 30 नवंबर दोपहर 3 बजकर 13 मिनट

ग्रहण समाप्त – 30 नवंबर शाम 5 बजकर 22 मिनट

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

चंद्र ग्रहण का सही समय (Chandra Grahan Time)

चंद्र ग्रहण कल यानि 30 नवंबर दिन सोमवार की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर को होगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

ग्रहण के दौरान कुछ खाने से बचें

ग्रहण काल के समय भोजन नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है. घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए. इससे भोजन दूषित नहीं होता है.

Chandra Grahan/Kartik Purnima 2020: इस पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, लेकिन आप ऐसे उठा सकते हैं इस अवसर का लाभ

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

क्या है उपछाया चंद्रग्रहण

जब चन्द्रमा पृथ्वी की धूसर छाया में से होकर गुजरता है तो इस तरह की परिस्थिति बनती है. इसे उपच्छाया चन्द्रग्रहण कहते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान मंदिर आदि बंद नहीं किए जाएंगे. पूजा-पाछ को लेकर भी कोई नियम आदि नहीं माना जाएगा. दरअसल यह उपछाया चंद्रग्रहण है.

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

घर की खिड़कियों को रखें बंद

खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके. ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए. बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए. ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए.

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

इस चीजों का प्रयोग है वर्जित

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है. इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें.

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है. माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है.

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 04 मिनट से शुरु होगा, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर को होगा.

4:19 PM. 28 Nov 204:19 PM. 28 Nov

इस बार नहीं होगी सूतक काल की मान्यता

चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लग रहा है. यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है. ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है. ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा.

9:19 PM. 29 Nov 209:19 PM. 29 Nov

तीन प्रकार के चंद्रग्रहण होते हैं:

  • पूर्ण चंद्रग्रहण

  • दूसरा आंशिक, और

  • तीसरा उपछाया

1:46 PM. 28 Nov 201:46 PM. 28 Nov

उपछाया चंद्र ग्रहण क्या है (Penumbral Lunar Eclipse)

जब धरती की वास्तविक छाया पर ना पहुंच कर चंद्रमा उसकी उपच्छाया से ही लौट जाती है तो इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं. इस स्थिति में चांद पर धुंधली परत भी बन जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं पड़ता. आमतौर पर ऐसे ग्रहण नंगी आंखों से नहीं दिख पाते हैं.

1:46 PM. 28 Nov 201:46 PM. 28 Nov

सूतक काल कब (Chandra Grahan Sutak Ka Samay)

धार्मिक मान्यताओं के इस बार का ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका कोई सूतक काल नहीं होता.

1:46 PM. 28 Nov 201:46 PM. 28 Nov

कैसे लगता है चंद्रग्रहण

जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देता है तो उसे चंद्रग्रहण कहा जाता है या यूं कहे कि यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चली जाती है.

1:21 PM. 28 Nov 201:21 PM. 28 Nov

इस बार पड़ने वाला है उपछाया चंद्रग्रहण

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाला चंद्रग्रहण उपछाया होगा. हिन्दु धर्म की मान्यताओं के अनुसार यदि चंद्रग्रहण उपछाया हुआ तो इसका विशेष महत्व नहीं होता. अर्थात इसका सूतक काल नहीं पड़ता. इसे नग्न आंखों से देखा नहीं जा सकता है.

क्या है ग्रहण का मुहूर्त (Chandra Grahan Time)

  • दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श

  • दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण

  • शाम 5 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola