ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जानें, महिलाएं भरी महफिल में पुरुषों में क्या देखती हैं

Updated at : 03 Mar 2025 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों में कौन सी बातें देखती हैं जो उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य जिन्हें भारतीय राजनीति और जीवन दर्शन का महान गुरु माना जाता है अपनी नीतियों में न केवल राजकाज, बल्कि व्यक्तिगत जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की भी चर्चा करते हैं. उनका ज्ञान आज भी हमारे जीवन को दिशा देने में मदद करता है. चाणक्य की नीतियां रिश्तों और व्यक्तित्व के बारे में बहुत गहरी समझ प्रदान करती हैं. महिलाएं खासकर भरी महफिल में पुरुषों से जुड़े कुछ खास गुणों को नोट करती हैं. चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों में कौन सी बातें देखती हैं जो उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती हैं.

  • ईमानदारी का महत्व: चाणक्य नीति के अनुसार महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो ईमानदार होते हैं. जो पुरुष धोखा नहीं देते और अपने शब्दों पर टिके रहते हैं महिलाएं उन पर जल्दी आकर्षित होती हैं.
  • ध्यानपूर्वक सुनना : महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो उन्हें ध्यान से सुनते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाएं हमेशा देखती हैं कि कौन पुरुष उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुन रहा है. वे चाहती हैं कि उनका साथी उनकी भावनाओं को समझे और हर बात में उनकी राय को महत्व दे.
  • दूसरों के प्रति व्यवहार : महिलाएं यह भी देखती हैं कि पुरुष दूसरों से कैसे व्यवहार करते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार यदि कोई पुरुष दूसरों से अच्छे और शालीन तरीके से पेश आता है तो महिलाएं उस पुरुष से जल्दी प्रभावित होती हैं. मीठा बोलने वाले और दूसरों के प्रति सम्मान दिखाने वाले पुरुष महिलाओं को पसंद आते हैं.
  • सत्य बोलने की आदत : चाणक्य नीति कहती है कि महिलाएं झूठ बोलने वाले पुरुषों से दूर रहती हैं. महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो सच्चाई बोलते हैं और अपने शब्दों पर कायम रहते हैं. सत्यवादी पुरुष महिलाओं के लिए आकर्षक होते हैं.

Also Read :Chanakya Niti: अगर आपको भी चाहिए अपार संपत्ति तो चाणक्य की इन नीतियों का करें पालन

Also Read : Chanakya Niti for Successful Life : चाणक्य की सफलता पाने के 3 रहस्यमयी मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola