Chanakya Niti: इन 5 लोगों से पंगा लिया तो जिंदगी बन जाएगी नर्क, सुख चैन सब उजड़ जाएगा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Aug 2025 9:09 PM
Chanakya niti
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुख-शांति और खुशहाली से भरने के कई नियम बताए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि कुछ खास लोगों को कभी दुश्मन नहीं बनाना चाहिए, वरना जिंदगी नर्क बन सकती है. जानिए ऐसे 5 लोगों के बारे में जिनसे दुश्मनी भारी पड़ सकता है.
Chanakya Niti: लाइफ में हर इंसान सभी को खुश नहीं रख पाता है. दैनिक कामकाज के दौरान ही कुछ लोगों से मनमुटाव हो ही जाता है. बहुत बार देखने को मिला है कि ये मनमुटाव धीरे दुश्मनी में बदल जाती है. लेकिन आचार्य चाणक्य ने इसे लेकर हजारों वर्ष पहले गहरी बातें कही हैं. जहां उन्होंने साफ साफ बता दिया था कि किन लोगों को अपना दुश्मन कभी नहीं बनाना चाहिए, वरना जीवन में शांति और सुख-सुविधा खत्म हो सकती है. यहां जानिए ऐसे 5 लोगों के बारे में.
पड़ोसी से कभी नहीं करने चाहिए रिश्ते खराब
पड़ोसी आपके सुख-दुख के सबसे नजदीकी गवाह होते हैं. अगर उनसे रिश्ते खराब हो जाएं तो छोटी-सी बात भी बड़ी परेशानी बन सकती है. अच्छे पड़ोसी का साथ जीवन को आसान बना देता है.
करीबी दोस्त से भी दुश्मनी खतरनाक
हमारे करीबी दोस्त हमारे राज और कमजोरियों को जानते हैं. अगर वे दुश्मन बन जाएं तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है. इसलिए दोस्ती में विश्वास और सम्मान बनाए रखना जरूरी है.
परिवार के सदस्य
परिवार के साथ मतभेद होना सामान्य है, लेकिन उन्हें दुश्मन बना लेना जीवन को तनाव से भर सकता है. परिवार का समर्थन मुश्किल समय में सबसे बड़ी ताकत होता है.
अपने सहकर्मियों से दुश्मनी नहीं लेनी चाहिए
ऑफिस में सहकर्मी के साथ दुश्मनी आपकी प्रोफेशनल लाइफ को नुकसान पहुंचा सकती है. यह आपके प्रमोशन, प्रोजेक्ट और इमेज पर बुरा असर डाल सकता है.
पड़ोस के प्रभावशाली व्यक्ति
किसी भी इलाके में प्रभावशाली व्यक्ति से दुश्मनी लेने से सामाजिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं. उनकी मदद से मुश्किल समय में कई समस्याओं का समाधान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










