भूलकर भी इन 4 लोगों के सामने न बहाएं आंसू, वरना आपकी कमजोरी ही बन जाएगी उनकी सबसे बड़ी ताकत

Updated:
विज्ञापन

किन लोगों के सामने आपको aansu नहीं बहाना चाहिए? Ai image

Chanakya Niti: क्या आप जानते हैं कि हर इंसान के सामने रोना सही नहीं होता? कई बार आपके आंसू ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाते हैं और सामने वाला इसका फायदा उठाने लगता है. आचार्य चाणक्य ने ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताया है, जिनके सामने भूलकर भी अपने दुख और आंसू जाहिर नहीं करने चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ इतिहास के पन्नों में दर्ज एक नाम ही नहीं हैं, बल्कि इन्हें सूझबूझ और चालाकी का भी सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. वे सिर्फ एक कमाल के शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि पॉलिटिक्स के एक ऐसे माहिर खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने अपनी सोच के दम पर पूरे साम्राज्य का नक्शा बदलकर रख दिया था. इंसानी दिमाग और दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को वे बहुत गहराई से समझते थे. आचार्य चाणक्य ने हमें जिंदगी को सही और सुरक्षित तरीके से जीने के जो कायदे सिखाए हैं, उन्हें ही आज के समय में हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. भले ही उनकी बातें हजारों साल पुरानी हैं, लेकिन आज की मतलबी दुनिया में भी उनकी सलाह एकदम परफेक्ट और असरदार साबित होती है.

आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि किसी भी इंसान को अपनी कमजोरी और अपने दुखों को हर किसी के सामने नहीं बताना चाहिए. उनके अनुसार अक्सर ऐसा होता है कि जब हम उदास होते हैं या फिर किसी बड़ी मुसीबत में फंसते हैं, तो रो पड़ते हैं. चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनके सामने अपने आंसू बहाना आपके लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है. अगर आप गलत लोगों के सामने अपने आंसू बहाएंगे, तो ये लोग आपकी मदद करने की जगह आपका फायदा उठाना शुरू कर देंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सामने आपको कभी भी रोना नहीं चाहिए.

chanakya niti on crying in front of others
chanakya niti on crying in front of others

अपने दुश्मनों या आपसे जलने वालों के सामने

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको कभी भी अपने दुश्मन या फिर जो लोग आपसे जलते हैं, उनके सामने रोकर अपनी कमजोरियों को दिखाने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आपका दुश्मन आपको रोते हुए देख लेता है, तो उसे यह समझ में आ जाता है कि आप पूरी तरह से हिम्मत हार चुके हैं. इस समय उसका हौसला और भी ज्यादा बढ़ जाता है और वह आपको और भी ज्यादा परेशान करने की कोशिश में जुट जाता है. चाणक्य के अनुसार, आपको अपने दुश्मन के सामने हमेशा हिम्मत और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो उसे लगता है कि आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं.

ये भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकती सुख-शांति और खुशहाली, चाणक्य ने इन्हें बताया परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन

मतलबी और स्वार्थी लोगों के सामने

आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ अपने मतलब के लिए ही हमसे दोस्ती रखते हैं. उनके अनुसार, आपको इस तरह के मतलबी लोगों के सामने कभी भी अपने दुख का रोना रोने की गलती नहीं करनी चाहिए. इस तरह के लोगों को कभी भी आपके दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जब आप मतलबी लोगों के सामने रोते हैं, तो वे ऊपर से तो आपको झूठी हमदर्दी दिखाते हैं, लेकिन जैसे ही आपसे दूर होते हैं, वे आपकी पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाने लग जाते हैं. कई बार ये लोग आपके दुखों का फायदा उठाकर भी अपना काम निकलवा लेते हैं.

जो लोग आपकी बिल्कुल इज्जत नहीं करते

चाणक्य नीति के अनुसार, जो भी इंसान आपकी और आपकी बातों की कद्र नहीं करता है, उसके सामने आपको कभी भी अपने दिल का हाल बताने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप इस तरह के इंसान के सामने रोएंगे, तो उसे आपके आंसुओं की कीमत समझ में ही नहीं आएगी. वह उल्टा आपकी लाचारी का मजाक उड़ाएगा और दूसरों के सामने भी आपके बारे में बातें बनाएगा. अपने आंसू और अपने इमोशंस सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाएं, जो सच में आपकी इज्जत करते हैं.

कमजोर दिल और छोटी-छोटी बातों पर घबराने वालों के सामने

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग स्वभाव से बहुत कमजोर होते हैं या फिर जरा-जरा सी बात पर भी डर जाते हैं, आपको उनके सामने कभी भी नहीं रोना चाहिए। जब आप अपनी बड़ी परेशानियों को लेकर उनके सामने रोएंगे, तो वे आपको संभालने की जगह खुद और भी ज्यादा घबरा जाएंगे. इससे आपकी प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन तो नहीं निकलेगा, बल्कि उल्टा उनका दिल भी छोटा हो जाएगा. चाणक्य के अनुसार, आपको अपनी परेशानियां हमेशा किसी ऐसे इंसान को बतानी चाहिए जो खुद समझदार हो और आपको सही रास्ता दिखाने की काबिलियत रखता हो.

ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola