इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरी क्या है? समय रहते न समझे तो बर्बादी और पछतावा तय

Updated at : 09 Feb 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
most dangerous weakness

क्या है इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरी? AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने इंसान की ऐसी कमजोरियों के बारे में बताया है जो उसे जीवन में बार-बार नुकसान पहुंचाती हैं. वे कहते हैं कि अगर समय रहते अगर इन पर काबू न पाया जाए, तो जीवन में आगे चलकर सिर्फ पछतावा ही आपके हाथ लगता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन और टीचर ही नहीं थे, उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करके जो भी बातें बताई हैं वे आज के समय में भी मानवजाति को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरियों का भी जिक्र किया है. चाणक्य कहते हैं अगर एक इंसान समय रहते इन कमजोरियों पर जीत हासिल नहीं कर लेता है तो उसे जीवन में बार-बार सिर्फ नुकसान से ही जूझना पड़ता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ खतरनाक कमजोरियों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अंधा भरोसा है सबसे बड़ी कमजोरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान बिना सोचे-समझे हर किसी पर भरोसा कर लेता है वह जीवन में सिर्फ अपने लिए ही मुसीबतें पैदा करता है. वे कहते हैं कि दुनिया में हर एक इंसान एक जैसा ही नहीं होता है. कुछ लोग सिर्फ स्वार्थी होते हैं और ये सिर्फ दूसरों के भरोसे का गलत फायदा ही उठाना जानते हैं. जब आप इस तरह के किसी इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं तो जीवन में सिर्फ आपको धोखा ही मिलता है. चाणक्य नीति के अनुसार एक बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो दूसरों पर भरोसा करने से पहले उसकी नीयत और व्यवहार को अच्छे से समझे.

यह भी पढ़ें: मीठी बातों में छुपा होता है बड़ा धोखा, सामने से अच्छे बनने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

मीठी बातों में फंस जाना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको उन लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जो मीठी बातें ही करते रहते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हर बार सच्चे नहीं होते हैं. एक इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी यह भी होती है कि वे सामने वाले की अच्छी बातों और झूठी तारीफों में काफी आसानी से फंस जाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे साने वाले इंसान की असली नियत को पहचान नहीं पाते हैं. चाणक्य के अनुसार जो इंसान सिर्फ बातों पर भरोसा करता है और कामों को नहीं देखता वह जीवन में सिर्फ पछताता ही है.

इमोशंस पर कंट्रोल न होना

चाणक्य नीति के अनुसार इमोशंस में बह जाना किसी भी इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरी साबित हो सकती है. गुस्सा, मोह, लालच और डर अगर किसी भी इंसान के ऊपर हावी हो जाए तो वह जीवन में कभी भी सही फैसले नहीं ले पाता. कई बार तो ऐसा भी होता है कि आप इमोशंस में बहकर भी गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

बिना सोचे-समझे दूसरों की मदद करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान की मदद करना आपके लिए कभी सही नहीं होता है. जो इंसान दूसरों की मदद करने से पहले यह नहीं देखता कि सामने वाला मदद के लायक है या फिर नहीं, वह खुद भी आगे चलकर कमजोर ही बन जाता है. जब आप बिना सोचे-समझे दूसरों की मदद करते हैं तो इससे सिर्फ आपके समय, पैसों और सम्मान को ही नुकसान पहुंचता है.

यह भी पढ़ें: मुफ्त की चीजें क्यों बना देती हैं इंसान को कमजोर? चाणक्य की चेतावनी जानकर चौंक जाएंगे आप

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola