ePaper

Chanakya Niti: 99% लोग चाणक्य की इस सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं, और फिर पछताते हैं

Updated at : 15 Jun 2025 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Pic Credit- AI

Chanakya Niti: 99% लोग उनकी अहम सलाहों को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के सबसे बुद्धिमान और दूरदर्शी विचारकों में माना जाता है. उन्होंने जीवन की हर परिस्थिति से निपटने के लिए नीतियों का ऐसा खजाना दिया है, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है. चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को समझदारी, सतर्कता और सफलता का मार्ग दिखाती हैं. लेकिन दुख की बात है कि आज 99% लोग उनकी अहम सलाहों को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है. अगर हम समय रहते उनकी बातों को समझ लें और जीवन में उतार लें, तो बड़ी से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी कुछ जरूरी नीतियां जो हर किसी को जाननी चाहिए.

अपने राज किसी से साझा मत करो

चाणक्य ने कहा था कि अपने जीवन के राज कभी किसी को नहीं बताने चाहिए. कई बार हमारे राज दूसरों के हाथ लगकर हमारे ही खिलाफ हथियार बन जाते हैं. जब लोग आपकी बातों को दूसरों के सामने उजागर करते हैं, तब बहुत पछतावा होता है. इसलिए हमेशा अपने निजी जीवन की बातें खुद तक सीमित रखें.

दुश्मन को कभी कमजोर मत समझो

चाणक्य कहते थे कि अपने शत्रु को कभी भी छोटा या कमजोर मत समझो. अगर आपने उसे नजरअंदाज किया, तो वो आपको अचानक नुकसान पहुंचा सकता है. एक सच्चा और समझदार इंसान हमेशा सावधान रहता है. इसलिए अपने दुश्मन पर भी नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य ने कहा था, जो इंसान ये 3 बातें जानता है, उसे कोई हरा नहीं सकता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिस प्यार में ये बातें हों, वो कभी नहीं टिकता, चाणक्य की सच्चाई

समय और मौके की अहमियत समझो

चाणक्य ने बताया था कि समय और अवसर किसी के लिए नहीं रुकते. जो इंसान सही समय पर सही फैसला नहीं लेता, वो जीवन में पीछे रह जाता है. जो लोग समय की कदर नहीं करते, वो बाद में पछताते हैं. इसलिए समय का सदुपयोग करो और मौके को हाथ से मत जाने दो.

मूर्ख दोस्त से बुद्धिमान दुश्मन अच्छा होता है

चाणक्य ने कहा था कि अगर आपका कोई दोस्त मूर्ख है, तो वो अनजाने में भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. जबकि एक समझदार दुश्मन भी आपकी गलतियों से आपको सचेत करता है. इसलिए दोस्ती सोच-समझकर करनी चाहिए. हमेशा ऐसे दोस्त बनाओ जो सही सलाह दे सकें.

जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है

चाणक्य का कहना था कि किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए. जब हम किसी पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, तब धोखा मिलने की संभावना बढ़ जाती है. कभी-कभी अपने ही लोग पीठ पीछे वार कर देते हैं. इसलिए विश्वास के साथ सावधानी भी जरूरी होती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की वो 5 नीतियां जो किस्मत का खेल बदल सकती हैं, जानिए जीवन के गहरे रहस्य

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की ये 1 बात अगर आज पढ़ ली, तो जिंदगी भर पछताना नहीं पड़ेगा

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया था कौन इंसान अमीर बनेगा, जानिए क्या आप उनमें से एक हैं?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola