ePaper

Chanakya Niti: इन चीजों का मोह रखने वाला जीवन में कभी नहीं होता सफल, आखिरी दम तक फंसा रहता है जाल में

Updated at : 24 Jun 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on attachment

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कभी भी इन चीजों या मोह नहीं होना चाहिए. जो भी व्यक्ति इन चीजों के मोह जाल में फंसता है वह जीवनभर इसमे फंसा ही रह जाता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है जिनका मोह एक व्यक्ति को जीवन में कभी भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप अपने जीवन में इन चीजों का मोह रखते हैं तो आप कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं. चाणक्य का कहना है कि अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों का मोह जरूर त्याग देना चाहिए.

परिवार का अधिक मोह रखने से बचें

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को परिवार से मोह हद से ज्यादा नहीं रखना चाहिए. जो भी व्यक्ति परिवार मोह में फंसा हुआ रह जाता है वह जीवन में लाख मौके मिलने पर भी सफलता हासिल नहीं कर पाता है. चाणक्य नीति के अनुसार आपको हमेशा अपने परिवार और अपने कर्मों के बीच एक बैलेंस बरकरार रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब परिवार का मोह बढ़ जाता है तो इंसास सफलता से दूर चला जाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

पैसों के लालची से भी न रखें मोह

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी पैसों का लालच रखने वाले लोगों से मोह नहीं होना चाहिए। इस तरह के लोगों पर जीवन में कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये लोग सिर्फ अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं. इस तरह के लोग आपको अपने फायदे के लिए कभी भी धोखा दे सकते हैं. ये लोग पैसों के लिए किसी भी हद तक जाते हैं क्योंकि इनका मकसद जीवन में पैसे कमाना ही होता है. आपको इन लोगों से मोह नहीं रखना चाहिए बल्कि इनसे जितनी हो सके दूरी बना लेनी है.

मांसाहार करने वालों से न रखें मोह

आपको कभी भी ऐसे इंसान से मोह नहीं रखना चाहिए जो लोग मांसाहार करते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं उनमें किसी के लिए कोई तरस या फिर दया की भावना नहीं होती है. इस तरह के लोगों से आपको जीवन के हर कदम पर सावधान रहना चाहिए. अपने फायदे के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी इन लोगों से जुड़ाव या फिर मोह नहीं रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola