ePaper

Chanakya Niti: इन 3 पक्षियों से सीखें सफलता के अनमोल सूत्र

Updated at : 08 Sep 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti ( AI Image)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति सफलता का मार्ग दिखाती है. इसमें बताया गया है कि इंसान अपने आसपास के प्राणियों और उनकी आदतों से भी महत्वपूर्ण सीख ले सकता है. आचार्य चाणक्य राजनीति, कूटनीति और युद्धनीति के महान विद्वान थे, जिनके उपदेश आज भी संयम और सफलता का प्रेरणास्रोत हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में सफलता पाने के मार्ग को स्पष्ट किया गया है. नीतियों के माध्यम से बताया गया है कि इंसान अपने चारों ओर के प्राणी और उनकी आदतों से भी मूल्यवान सीख ले सकता है. उन्हें विश्व के महान विद्वानों में गिना जाता है, जिनका ज्ञान राजनीति, कूटनीति और युद्धनीति में अद्वितीय था. उनके उपदेश आज भी लोगों को सफलता, संयम और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.

  • आचार्य चाणक्य ने कोयल का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोयल केवल सही समय पर मधुर स्वर में गाती है और अन्य समय में मौन रहती है, वैसे ही इंसान को भी अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए. मीठा और सोच-समझकर बोलना मित्रों को आकर्षित करता है और शत्रुओं से दूरी बनाता है. इसलिए कम बोलें, लेकिन बोलते समय प्रभावशाली और मधुर बोलें.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जीवन में कौन है आपका सच्चा साथी? चाणक्य नीति से समझे

  • बगुले की आदतों से भी सफलता के महत्वपूर्ण पाठ मिलते हैं. बगुला अपनी सभी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है. चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों और इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रखता, उसका मन व्याकुल रहता है और कार्य में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता. संयम और एकाग्रता से किया गया कार्य सफलता की संभावनाओं को बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: कहीं और नहीं इसी धरती पर मिलेगा स्वर्ग, चाणक्य ने सुझाया तरीका

  • चाणक्य नीति में आलस्य को शत्रु मानते हैं. इसलिए व्यक्ति को मुर्गे की तरह सूर्योदय से पहले उठने की आदत अपनानी चाहिए. मुर्गा मिलकर भोजन करता है और अपने प्रतिद्वंदियों का साहसपूर्वक सामना करता है. समय पालन, मेहनत और साहस अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता को आकर्षित करता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: महिलाओं में छिपे हैं ये जन्मजात दोष, रिश्तों में ला सकते हैं उथल-पुथल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola